9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्य'ये एनकाउंटर नहीं हत्या है...', बहराइच मुठभेड़ पर SP चीफ अखिलेश यादव...

‘ये एनकाउंटर नहीं हत्या है…’, बहराइच मुठभेड़ पर SP चीफ अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के बहराइच में 13 अक्तूबर की शाम हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में विसर्जन जुलूस में मामूली कहासुनी के बाद दुर्गा प्रतिमा पर पथराव व धार्मिक झंडा उतारने से उपजे विवाद में गोली चलने से युवक रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी. जिसमें पुलिस ने गुरुवार को पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. जिनमें सरफराज व तालीम के नानपारा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा रूपईडीहा हाइवे पर बड़ी नहर के पास पुलिस से हुई मुठभेड़ में पैरों में गोली लग गई थी. वहीं, आरोपियों के हाफ एनकाउंटर सहित पूर्व में हुए एनकाउंटर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है.

अखिलेश यादव ने कहा कि यह एनकाउंटर नहीं हो रहा है, यह हत्या हो रही है और यह पूरी जनता देख रही है. अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर जो पहले डीजीपी थे, उन्होंने कहा था कि ये सब फेक एनकाउंटर हैं. जब जांच होती है तो पुलिसवालों के साथ कोई खड़ा नहीं दिखाई देता है. एनकाउंटर को लेकर कुछ जेल भी जाते हैं. उन्होंने संख्या भी बताई थी कि कितने पुलिस वाले फेक एनकाउंटर मामले में जेल गए हैं.

अखिलेश यादव बोले कि यह एनकाउंटर नहीं, हत्या हो रही है, जिसे पूरी जनता देख रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का सिंपल फंडा है. पहले ये आपको परेशान करते हैं और जब आप विरोध करते हैं तो ये लोग आप पर कानूनी कार्रवाई करते हैं और झूठे मुकदमों में फंसाते हैं.

13-14 अक्टूबर को हुई थी हिंसा
यूपी के बहराइच में 13-14 अक्टूबर को विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद गुरुवार को पुलिस ने पांच आरोपियों अब्दुल हमीद, रिंकू उर्फ सरफराज, फहीम, तालीम व अफजल को सीजेएम प्रतिभा चौधरी के जजेज कालोनी स्थित आवास पर पेश किया. जहां से सीजेएम ने आरोपियों को 14 दिनों की रिमांड पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया.

वहीं, हिंसा के पांचवें दिन शहर में शांति वापस लौटती दिखाई पड़ रही है. शहर कोतवाली के मुख्य बाजार घंटाघर पर हिंसा के बाद जुमे की पहली नमाज के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. हर चौक चौराहों पर पुलिस की कड़ी पहरेदारी थी. शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण तरह से नमाज अदा की. इस दौरान डीएम मोनिका रानी, एसपी वृंदा शुक्ला सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सिटी पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश पांडेय लगातार शहर भर में भ्रमण करते रहे.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...