10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeराज्य'यह अधिकारी पैसे मांगता है, इसे पकड़कर मारूंगी' अपनी ही सरकार के...

‘यह अधिकारी पैसे मांगता है, इसे पकड़कर मारूंगी’ अपनी ही सरकार के मंत्री के सामने जानें क्यों भड़की BJP MLA

Published on

जयपुर

भजनलाल सरकार के स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के सामने अजमेर सर्किट हाउस में अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल जमकर भड़की। उन्होंने अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त भरत राज गुर्जर को लेकर जमकर गुस्सा उतारा। उन्होंने कहा कि ‘उपायुक्त रिश्वत मांगता है, मैं इसे पकड़कर मारूंगी‘। इस दौरान विधायक अनिता भदेल का गुस्सा देखकर खुद मंत्री भी हैरान हो गए। बाद में यूडीएच मंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए। इधर, उपायुक्त भरत राज गुर्जर का तबादला कर दिया गया है।

यह अधिकारी पैसे मांगता है, इसे पकड़कर मारूंगी
दरअसल, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा अजमेर सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रहे थे, तभी अजमेर दक्षिण की विधायक अनीता भदेल अजमेर प्राधिकरण के उपायुक्त भरत राज गुर्जर को लेकर जमकर भड़क गई। उन्होंने मंत्री के सामने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि यह अधिकारी भ्रष्ट है और लोगों से पैसा मांगता है। मैं इसे पकड़कर मारूंगी। अचानक भदेल के भड़के गुस्से को देखकर वहां मौजूद मंत्री झाबर सिंह और अन्य लोग भी हैरान हो गए। बाद में मंत्री ने तत्काल मामले को लेकर जांच के आदेश दिए।

विधायक की शिकायत पर उपायुक्त पर गिरी गाज
बीतें दिनों अजमेर के वैशालीनगर में एक गैस गोदाम को सीज कर दिया गया था। इसी मामले को लेकर विधायक भदेल उपायुक्त से नाराज थी। उन्होंने मामले को गैर कानूनी बताते हुए अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इधर, विधायक की शिकायत के बाद एडीए के तीनों उपायुक्त को बदल गए। साथ ही वैशाली नगर में जिस गैस गोदाम के सीज करने को लेकर मामला गरमाया था, उसका ताला भी खोल दिया गया। वहीं विधायक की शिकायत के चलते उपायुक्त भरतराज गुर्जर का तबादला किशनगढ़ जोन में कर दिया गया।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...