13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यJ-K की इस पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले किया 500 यूनिट...

J-K की इस पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले किया 500 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा

Published on

नई दिल्ली,

श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने शनिवार को सम्मेलन का आयोजन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया. यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया. इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख अल्ताफ बुखारी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को सरकार बनने पर 500 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा कर डाला.

दरअसल, श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित सम्मेलन में बोलते हुए अल्ताफ बुखारी ने कहा कि जिस दिन अपनी पार्टी की सरकार बनेगी, हम कश्मीर के युवाओं को रोजगार देंगे. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम गर्मियों में जम्मू में 500 यूनिट और सर्दियों में कश्मीर में 500 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे.

बता दें कि महबूबा मुफ्ती की पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) से अलग होकर जम्मू-कश्मीर के वित्त मंत्री अल्ताफ बुखारी ने 2020 में अपनी अलग पार्टी बनाई थी. उन्होंने अपनी पार्टी का नाम जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी रखा. तब उन्होंने कहा था कि उनकी एक परिवार से नहीं चलेगी. एक पार्टी जहां पूरे प्रतिबंध होंगे, जो भी पार्टी का अध्यक्ष बनेगा, वो दो बार से ज्यादा बार अध्यक्ष नहीं बन सकेगा.

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में अगले साल होने वाले चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं. इस बार कांग्रेस अलग हुए वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद ने भी अपनी पार्टी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी बनाई है. जो इस बार विधानसभा चुनावों में ताल ठोकेगी.

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...