9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यदिल्ली से संभल के शाही मस्जिद में हवन करने पहुंचे तीन लोग,...

दिल्ली से संभल के शाही मस्जिद में हवन करने पहुंचे तीन लोग, पुलिस ने किया डिटेन

Published on

संभल,

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद में धार्मिक अनुष्ठान करने दिल्ली से आए तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पकड़े गए लोग वहां हवन और पूजा करने की कोशिश कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की नमाज को ध्यान में रखते हुए पहले से ही मस्जिद के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने हिरासत में लिए जाने की पुष्टि करते हुए कहा, ‘तीन व्यक्ति एक कार से आए थे और उन्हें विवादित स्थल के पास से पकड़ा गया और पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. इनके खिलाफ सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी, साथ ही, उन्हें भविष्य में संभल में प्रवेश न करने की चेतावनी भी दी जाएगी.’

पकड़े गए आरोपियों ने क्या कहा ?
वहीं हिरासत में लिए गए आरोपियों में से एक सनातन सिंह ने दावा किया, ‘हम विष्णु हरिहर मंदिर में हवन और यज्ञ करने आए थे, लेकिन पुलिस ने हमें पकड़ लिया, अगर वहां नमाज हो सकती है, तो हम पूजा क्यों नहीं कर सकते?’

वहीं, दूसरे आरोपी, वीर सिंह यादव ने कहा, ‘हम संभल मस्जिद में धार्मिक अनुष्ठान करने आए थे, लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया.’ तीसरे व्यक्ति, अनिल सिंह ने कहा, ‘हम हरिहर मंदिर में हवन करने के लिए पहुंचे थे, तभी हमें हिरासत में ले लिया गया.’

संभल के मोहल्ला कोट गरवी में धार्मिक गतिविधियों को लेकर पहले भी तनाव की स्थिति बनी रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार से सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश को सख्ती से रोका जाएगा.

गौरतलब है कि पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर किए गए सर्वे को लेकर हिंसा भड़क गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी. इस हिंसा में कई लोग घायल हुए थे, जिनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे.

अदालत ने उस याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वेक्षण का आदेश दिया था, जिसमें दावा किया गया था कि मस्जिद एक ध्वस्त किए गए हिंदू मंदिर के स्थल पर स्थित है. इस घटना के बाद से ही संभल में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की भड़काऊ गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...