13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यकंप्यूटर साइंस में किया टॉप, गरीब परिवार की थी आशा, ट्रेन में...

कंप्यूटर साइंस में किया टॉप, गरीब परिवार की थी आशा, ट्रेन में सेल्फी के चक्कर में गई जान, रुला देगी ओडिशा की ये घटना

Published on

भुवनेश्वर:

ओडिशा के क्योंझर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। तांगिरिपाल रेलवे स्टेशन के पास सेल्फी लेने की कोशिश में एक युवती ट्रेन से गिरकर जान गंवा बैठी। मृतका की पहचान खिरेइतांगिरी ग्राम पंचायत के दलांग गांव की 20 वर्षीय नम्रता बेहरा के रूप में हुई है। नम्रता अपने चार दोस्तों के साथ पुरी-बरबिल एक्सप्रेस से लौट रही थी। तभी यह हादसा हुआ। एक ट्रैकमैन ने लड़की को ट्रेन से गिरते देखा और तांगिरिपाल स्टेशन अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलने पर रेलवे और हरिचंदनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, नम्रता बेहरा अपने चार दोस्तों के साथ पुरी-बरबिल एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान वह तांगिरिपाल स्टेशन के पास सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थी। तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह ट्रेन से नीचे गिर गई। हादसे के बाद घरवालों में कोहराम मचा हुआ है।

कंप्यूटर साइंस में किया था टॉप
सूत्रों के मुताबिक, नम्रता बेहरा ने हाल ही में एक निजी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में टॉप किया था। उसके पिता बिजयानंद बेहरा एक सब्जी विक्रेता हैं और उसकी मां एक गृहिणी हैं। यह घटना उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा सदमा है।

पुलिस ने क्या कहा?
जाजपुर-क्योंझर रोड के रेलवे पुलिस के SI सुशांत सेठी ने कहा कि हम घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह वाकई एक सेल्फी हादसा था या कुछ और। पुलिस उसके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है जो उसके साथ ट्रेन में सफर कर रहे थे। इस दुखद घटना ने एक बार फिर सेल्फी लेने के दौरान सावधानी बरतने की ज़रूरत को बल दिया है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...