24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यमसूरी में पर्यटकों ने देखा मौत का मंजर, IMD ने जारी किया...

मसूरी में पर्यटकों ने देखा मौत का मंजर, IMD ने जारी किया अलर्ट, इन तारीखों पर न बनाएं घूमने का प्लान

Published on

उत्तराखंड में हुई मूसलाधार बारिश के बाद मसूरी का फेमस टूरिस्ट्स स्पॉट केम्प्टी फॉल उफान पर दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर इस झरने के बहते हुए दृश्य सामने आए हैं, जो काफी डरावने लग रहे हैं। बता दें, पानी के तेज बहाव के कारण आस-पास की पहाड़ियों से बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर झरने में गिरते हुए देखे गए। वीडियो इतनी खतरनाक है कि देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। ऐसे में अगर आप मसूरी आने की योजना बना रहे हैं, तो पहले भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी अलर्ट के बारे में जान लीजिए। बता दें, अलर्ट में अलग-अलग क्षेत्रों में गरज और तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की भी संभावना भी बताई गई है।

फिसलन भरा है केम्प्टी फॉल के आसपास का इलाका
उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश के कारण प्रवाह में अचानक बदलाव होने के बाद मसूरी का केम्प्टी फॉल्स ने विकराल रूप ले लिया है। ऐसे में अगर आप अभी यहां आने का सोच रहे हैं, तो अपने प्लान को पोस्टपोन कर लीजिए। बता दें, केम्प्टी फॉल के आसपास का इलाका फिसलन भरा और जोखिम भरा हो गया है, जिसके चलते अधिकारियों ने अभी यहां न आने की सलाह दी है।

भूल से भी न जाएं केम्टी फॉल के करीब
अधिकारियों ने टूरिस्ट्स को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, कि कोई भी टूरिस्ट झरने के बहुत करीब न जाएं और पानी में भूल से भी प्रवेश न करें। उन्होंने स्थानीय व्यवसायों और टूर गाइडों को भी सतर्क रहने और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम संबंधी सलाह का पालन करने के लिए कहा है।

अभी न बनाएं उत्तराखंड जाने का प्लान
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 5-11 मई के दौरान उत्तराखंड में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। IMD के अनुसार 6 मई को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

इन जगहों के लिए जारी की चेतावनी
अगर आप इन दिनों उत्तरकाशी जिले में यानी चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में में जाने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ दिनों के लिए प्लान स्थगित करने की सलाह दी जाती है। बता दें, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यहां भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...