10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यसंगम में डुबकी के बाद घर लौट रहे श्रद्धालुओं से ट्रेनें ठसाठस,...

संगम में डुबकी के बाद घर लौट रहे श्रद्धालुओं से ट्रेनें ठसाठस, कन्फर्म टिकट वाले भी परेशान!

Published on

प्रयागराज,

संगम नगरी प्रयागराज में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगातार जारी है. प्रयागराज जंक्शन के चार और पांच नंबर प्लेटफार्म पर काफी भीड़ दिखी. यहां त्रिवेणी स्नान कर लौटे श्रद्धालु ट्रेन में सवार होने के लिए परेशान दिखे. कोई खिड़की से घुस रहा था तो कोई दरवाजे पर जद्दोजहद कर रहा था. पुलिस के जवान लोगों को समझा रहे थे. संगम में स्नान करने आ रहे श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द स्नान कर घाट खाली करने पर पुलिस फोकस कर रही है. पुलिस तरह-तरह से श्रद्धालुओं को समझा रही है और घाट जल्द से जल्द खाली करने की अपील कर रही है.

रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्पेशल फोर्स भी लगाई है, जो यात्रियों को उनकी ट्रेन की तरफ भेज रही है. स्नान कर वापस जाने वाले यात्रियों मे बिहार के लोगों की संख्या अधिक थी. भीड़ में लोग अपने ही तरीके से ट्रेन में सवार होने की कोशिश में लगे थे. रिजर्व सीट पर बैठे यात्रियों की शिकायत थी कि उनकी कन्फर्म सीट पर भी लोग जबरदस्ती बैठ रहे हैं.

महाशिवरात्रि के स्नान में चार दिन बाकी हैं. यहां श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है. अब तक 59 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम की त्रिवेणी मे आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. असम से रिजर्वेशन सीट पर यात्रा कर रही युवती की शिकायत थी कि लोग सीट पर जबरन बैठ रहे हैं.

रेलवे स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब, फुल होकर चल रहीं ट्रेनें
प्रयागराज से स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं का सैलाब घरों को लौट रहा है. ट्रेनों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर भी जबरदस्त भीड़ है. दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बीती रात 10 बजे के बाद लोगों का रेला उमड़ पड़ा. ट्रेनें खचाखच भरी हुई आ रही हैं. प्लेटफार्म पर मौजूद श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन में सवार हो पाना किसी जंग को जीतने जैसा है. लोग किसी भी तरह प्रयागराज संगम में डुबकी लगा लेना चाहते हैं. जो लोग अब तक प्रयागराज नहीं पहुंच पाए थे, वे भी अब कुंभ स्नान करना चाहते हैं.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...