18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यऐतिहासिक लाल चौक पर फहराया तिरंगा, 'भारत माता की जय' के नारों...

ऐतिहासिक लाल चौक पर फहराया तिरंगा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा श्रीनगर

Published on

श्रीनगर

भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, चार महिला कार्यकर्ताओं के अलावा कई अन्य लोगों ने आज सुबह जम्मू-कश्मीर के लाल चौक में ऐतिहासिक घंटाघर के ऊपर तिरंगा फहराया। लोगों को ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए देखा गया। ये लोग देश के विभिन्न हिस्सों से झंडा फहराने के लिए श्रीनगर आए थे। स्थानीय लोगों को तिरंगा लहराते और वंदे मातरम गाते हुए भी देखा गया।

एक व्यक्ति ने अपने पूरे शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज के रंगों की पेंट की हुई थी। लोगों ने लाल चौक पर प्रतिष्ठित घंटाघर के सबसे ऊपर तिरंगा झंडा लगाया। घंटाघर के पास तिरंगा फहराने का सिलसिला लंबा चला। एक के बाद एक ग्रुप झंडा फराते नजर आया। महिलाओं सहित एक अन्य ग्रुप को भी लाल चौक के सामने झंडा लिए पोज देते देखा गया।

एक व्यक्ति ने टाइम्स नाउ को बताया कि वह अहमदाबाद से श्रीनगर के घंटा घर में भारतीय झंडा उठाने और आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए आया था। एक अन्य व्यक्ति पंजाब से आया था, जबकि एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश से आया था। उन्होंने विभिन्न समुदायों के बीच शांति और एकता का आह्वान किया।

बता दें कि करीब 30 साल पहले बीजेपी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने पहली बार ‘लाल चौक’ झंडा फहराया था। उसके बाद यह जगह विवादों में रही है। हालांकि इस साल जनवरी में, जब भारत ने अपना 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया तब सामाजिक कार्यकर्ता साजिद यूसुफ शाह और साहिल बशीर भट ने दर्जनों समर्थकों के साथ ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया था।

Latest articles

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

More like this

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...