13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यफोन बंद करो, काम पर ध्यान दो... प्रमुख सचिव ने SDM को...

फोन बंद करो, काम पर ध्यान दो… प्रमुख सचिव ने SDM को भरी सभा में लगाई फटकार, वीडियो हो रहा वायरल

Published on

रायबरेली:

उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव (परिवहन) और जिले के नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और समस्याओं के निस्तारण के लिए विकासखंड हरचंदपुर के ग्राम बाला में चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड और शौचालय निर्माण के चेक भी वितरित किए गए। इस दौरान एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया।

प्रमुख सचिव भाषण दे रहे थे और उनके बगल में बैठे उपजिलाधिकारी (एसडीएम) फोन पर बात करते नजर आए। यह देखकर प्रमुख सचिव का पारा चढ़ गया और उन्होंने एसडीएम को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, फोन बंद कर दो, काम तो किया नहीं, सिर्फ फोन पर ही लगे रहते हो। इस घटना ने मौजूद लोगों के बीच खासी सुगबुगाहट पैदा कर दी।

ग्रामीणों की समस्याएं निस्तारित करने का निर्देश
प्रमुख सचिव ने चौपाल में ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, और स्वच्छ भारत मिशन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है और इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करना होगा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

चौपाल के बाद एल वेंकटेश्वर लू ने हरचंदपुर विकासखंड के लालूपुर खास गांव में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...