13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यदो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सीएम विष्णुदेव साय सहित मंत्रिमंडल के कई...

दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सीएम विष्णुदेव साय सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य हुए शामिल

Published on

रायपुर।

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर में आज से दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य शामिल हो रहे हैं।

पहले सत्र में नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने विकसित भारत 2047 के विजन और इसे प्राप्त करने की रणनीति पर मुख्य भाषण दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है और दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने विकसित भारत 2047 का लक्ष्य निर्धारित किया है और इसे प्राप्त करने के लिए एक रणनीति तैयार की गई है।

सुब्रमण्यम ने कहा कि विकसित भारत 2047 की रणनीति स्केल, स्पीड और इनोवेशन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य और समय को ध्यान में रखते हुए इस रणनीति को तैयार किया गया है ताकि भारत अपनी विशिष्ट पहचान बना सके। उन्होंने कहा कि अब दुनिया की नजरें ग्लोबल साउथ पर हैं और भारत इन संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि भारत की युवा आबादी, रणनीतिक स्थिति और तेजी से किए गए सुधार इसे विकसित भारत बनने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत चाहे डिजिटल अर्थव्यवस्था हो या कर सुधार, नवाचार को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है और आने वाले समय में इसे और गति देनी होगी।

सुब्रमण्यम ने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य सभी के लिए समृद्धि लाना है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए सतत विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना होगा।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...