10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यलखनऊ में बाइक से स्टंट करना दो दोस्तों को पड़ा भारी, एक...

लखनऊ में बाइक से स्टंट करना दो दोस्तों को पड़ा भारी, एक की मौके पर मौत दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग

Published on

लखनऊ,

सांकेतिक तस्वीर है

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो युवकों को बाइक पर स्टंट करना काफी महंगा पड़ा और उन्हें इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. घटना को लेकर पुलिस ने रविवार को बताया कि 26 साल के एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक स्टंट करने के दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक जानकीपुरम इलाके में एक दीवार से टकरा गई. उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात को हुई थी. चश्मदीदों के अनुसार, विजय (26) और ललित (30) नाम के दो दोस्त तेज रफ्तार दोपहिया वाहन पर स्टंट कर रहे थे.

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना तब हुई जब विजय ने मोटरसाइकिल पर अपना नियंत्रण खो दिया क्योंकि उसने चेहरे पर जो मास्क लगा रखा था अचानक उसकी आंखों पर फिसल गया, जिससे उसे कुछ दिखाई नहीं दिया और दीवार से बाइक टकरा गई.

पुलिस ने बताया कि बाइक सड़क से उतर गई और एक चारदीवारी से टकरा गई. पुलिस ने बताया कि विजय की मौके पर ही मौत हो गई और ललित का इलाज चल रहा है. बता दें कि बीते महीने ही राजस्थान में भी ऐसा ही हादसा हुआ था.

राजस्थान में भी हुई थी ऐसी ही घटना
राजस्थान के अलवर में रील बनाने के चक्कर में दो दोस्तों की मौत हो गई थी. जब दोनों बाइक पर खड़े होकर रील बना रहे थे और इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई थी.

पुलिस ने बताया था कि दोनों युवक बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहे थे और सोशल मीडिया के लिए उसका वीडियो शूट कर रहे थे. इसी दौरान अचानक कार ने बाइक में टक्कर मार दी. एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने राजगढ़ से जयपुर जाते समय दम तोड़ दिया.

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...