11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यदिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप लूटने आए दो बदमाश, चेहरे पर न मास्क लगाया...

दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप लूटने आए दो बदमाश, चेहरे पर न मास्क लगाया न नकाब

Published on

बुलंदशहर

दिन दहाड़े ज्वैलरी शॉप लूटने आए दो बदमाश…चेहरे पर न मास्क लगाया न नकाब… इन बेखौफ बदमाशों की हिम्मत तो देखो, इन्हें पता है कि यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं फिर भी ये लोग नकाब पहनकर नहीं आए। देखिए कैसे ये दोनों बदमाश अंदर आते ही पिस्टल निकाल लेते हैं। सबसे पहले एक बदमाश तिजोरी खोल रहे दुकान के मालिक को गोली मार देता है। गोली लगने की वजह से ये आदमी तड़पने लगता है और जमीन पर गिर जाता है।

ये देख वहां मौजूद बाकी लोग डर जाते हैं और अफरातरफी मच जाती है। बुर्का पहनी महिला ग्राहक बाहर निकलने की कोशिश करती है लेकिन बदमाश उसे बाहर नहीं जाने देता। ये सब देख वहां मौजूद कर्मचारी काफी डर जाता है और हाथ खड़े कर देता है। सिचुएशन कंट्रोल में देख दूसरा बदमाश तिजोरी की तरफ जाता है। अपना बैग खोलता है और तिजोरी के अंदर का कैश और ज्वैलरी बैग में भरने लगता है। बड़े आराम से एक मिनट के अंदर ये बदमाश लाखों का चूना लगाकर फरार हो जाते हैं।

जब ये बदमाश चले जाते हैं तो दूसरा कर्मचारी अपना मोबाइल उठाकर किसी को फोन करने लगता है। ये मामला यूपी के बुलंदशहर का है जहां 3 नवंबर को दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप पर लूट की घटना होती है। पुलिस को सूचना मिलने पर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को तलाशा जा रहा है लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...