5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यओवैसी की भाषा बोल रहे हैं उद्धव ठाकरे, वक्फ बिल के विरोध...

ओवैसी की भाषा बोल रहे हैं उद्धव ठाकरे, वक्फ बिल के विरोध में वोटिंग पर भड़के एकनाथ शिंदे, जानें क्या कहा?

Published on

मुंबई

संसद में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का विरोध करने वाले उद्धव ठाकरे पर शिवसेना अध्यक्ष व राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जमकर निशाना साधा है। शिंदे ने यहां तक कहा कि उद्धव ठाकरे अब असदुद्दीन ओवैसी की भाषा बोल रहे है। वक्फ बिल का विरोध करने बाद उनकी पार्टी में लोग उद्धव से बेहद ही खफा है। लोकसभा में बिल का विरोध करने वाले उनके सांसद भी खुश नहीं है। उन्होंने हिंदुत्व के मूल्यों को त्याग दिया है

बेनकाब हो गए हैं उद्धव
गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को विरोध कर उद्धव ने बालासाहेब ठाकरे के विचारों से पूरी तरह से दूरी बना ली है। उनका असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। निश्चित ही आने वाले दिनों में जनता उद्धव को सबक सिखाएंगी। ऐसी विरोधी नीतियों के चलते ही उद्धव की पार्टी के अंदर असंतोष और बढ़ रहा है। उनके निजी स्वार्थ के कारण ही पार्टी की यह हाल है। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि उनकी पार्टी के लोग राहुल गांधी के समय ज्यादा समय गुजार रहे हैं इसलिए उनके नेताओं और उद्धव को बार-बार मोहम्मद अली जिन्ना की याद बार-बार आ रही है।

कांग्रेस मुसलमानों का भला नहीं चाहती
उपमुख्यमंत्री शिंदे से दावा किया कि वक्फ बिल के पास होने के बाद जबरन कब्जा की गई जमीनों को मुक्त कराया जाएगा, जिससे गरीब मुसलमानों को लाभ होगा। शिंदे ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह मुसलमानों को हमेशा गरीब बनाए रखना चाहती है और इसलिए इस विधेयक का विरोध कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और शिवसेना की तरफ से बोले जा रहे हमलों पर कहा है कि इस बिल का हिंदुत्व से काेई लेना देना नहीं है। बीजेपी की नीति है कि बांटो और राज करो। ठाकरे ने कहा कि बाला साहब ठाकरे भी मुस्लिमों को जगह देने के पक्ष में थे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...