16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यशिंदे गुट के 'ऑपरेशन टाइगर' के जवाब में उद्धव ठाकरे का 'ऑपरेशन...

शिंदे गुट के ‘ऑपरेशन टाइगर’ के जवाब में उद्धव ठाकरे का ‘ऑपरेशन सेव टाइगर’, शिवसेना ने किया ये दावा

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति में अब अलग अलग ऑपरेशन चल रहे हैं. एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर चल रहा हैं तो दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे का ‘ऑपरेशन सेव टाइगर’ चल रहा है. लेकिन अब दिल्ली की सरकार बनने के बाद महाराष्ट्र में दोनों ऑपरेशन में तेजी दिखाई जा रही है.

इस बीच शिवसेना गुट के सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, “अब हमारा ऑपरेशन चल रहा है. उद्धव ठाकरे कितने भी प्रयास करें अब कुछ होने वाला नहीं है. यह काम पहले किया होता तो आज ये नौबत नहीं आती. उद्धव ठाकरे को यह ऑपरेशन लेट से दिमाग में आया है. इसलिए इस ऑपरेशन को कोई मतलब नहीं है.”

क्या है ऑपरेशन टाइगर?
इस ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे के 9 सांसंदो को अपने पास लाने की प्लानिंग में हैं. अब शिवसेना का कहना है की 9 मै से 6 सांसद हमारे संपर्क में हैं. अब वही लोग हमारे संपर्क में हैं तो हम क्या करें. इन सांसंदो को उद्धव ठाकरे के साथ नही रहना है इसलिए हमनें इस मिशन को ऑपरेशन टाइगर का नाम दिया है. सांसद और विधायकों के साथ साथ कई पूर्व नेता विधायक और पूर्व सांसद पार्टी में आने के लिए उत्सुक हैं. पिछले ढाई सालों से हमारा ऑपरेशन चल रहा है, इसमें कई लोग शामिल होना चाहते हैं.

‘उद्धव ठाकरे का ऑपरेशन होगा फेल’
सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा के अब उद्धव ठाकरे लोगों से मिलना चाहते हैं पर अब उद्धव ठाकरे ने देरी कर दी है. एकनाथ शिंदे कार्यकर्ताओ का दुःख समझते हैं पर पार्टी टूटने के बाद उद्धव ठाकरे लोगों से मिलने जा रहे हैं तो इससे उद्धव ठाकरे ने जो ऑपरेशन सेव टाइगर के नाम चलाया है वह कुछ काम करने वाला नहीं है.”

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...