11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यUP: मैनपुरी में चायपत्ती समझकर जहरीली दवा चाय में डाल दी, 2...

UP: मैनपुरी में चायपत्ती समझकर जहरीली दवा चाय में डाल दी, 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

Published on

मैनपुरी,

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जहरीली चाय पीने से दो बच्चों समेत परिवार के चार सदस्यों और एक अन्य शख्स की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, चायपत्ती समझकर खरपतवार नाशक दवा का इस्तेमाल चाय बनाने के लिए कर लिया गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। मामले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मैनपुरी के नगला कन्हई गांव की है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि मैनपुरी जिले में औंछा थाना क्षेत्र के नगला कन्हई गांव के रहने वाले शिवनंदन के घर में बनी चाय पीने के बाद शिवनंदन (35), उनके बेटों शिवांग (छह) और दिव्यांश (पांच), ससुर रवींद्र सिंह (55) और पड़ोसी सोबरन (42) की हालत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि पांचों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रवींद्र, शिवांग और दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि सोबरन और शिवनंदन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई रेफर किया गया था, जहां उन दोनों की भी मृत्यु हो गई। दीक्षित ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शिवनंदन की पत्‍नी राममूर्ति ने धान में छिड़की जाने वाली खरपतवार नाशक दवा को अनजाने में चाय की पत्ती समझकर उसका उपयोग कर लिया, जिससे चाय जहरीली हो गयी और यह हादसा हुआ।

चाय पीने के बाद ही सभी की हालत बिगड़ी थी. जानकारी के मुताबिक, चाय बनाने वाली महिला से चायपत्ती के स्थान पर कोई कीटनाशक पड़ गया, जिसकी वजह से ये दुखद घटना हुई. हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने जहरीली चाय और उसमें डालने वाली सभी चीजों को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक लैब भेजा है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...