6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यUP: कौशांबी में मामूली विवाद पर 72 साल के बुजुर्ग को कुल्हाड़ी...

UP: कौशांबी में मामूली विवाद पर 72 साल के बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी फरार

Published on

कौशांबी,

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रविवार को एक 72 साल के बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई. यह वारदात मामूली कहासुनी के बाद हुई. कत्ल को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया जिसे पुलिस अब ढूंढ रही है.न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि कोडार गांव के रहने वाले 72 साल के बुधई सुबह करीब 11 बजे अपने पोते के लिए दवा लेने नौगहिरा गांव के श्यामलाल के घर गए थे. वहां बैठे गांव के ही प्रेमलाल से उनकी कहासुनी हो गई, जो पास में लकड़ी काट रहा था.

विवाद बढ़ने पर गुस्से में प्रेमलाल ने कुल्हाड़ी से बुधई पर हमला कर दिया. इस हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.मंझनपुर थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर प्रेमलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...