12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यUP: पांच दिन से लापता वीडियोग्राफर का खेत में मिला शव, 5...

UP: पांच दिन से लापता वीडियोग्राफर का खेत में मिला शव, 5 पर मामला दर्ज

Published on

बलिया,

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पांच दिन पहले एक वीडियोग्राफर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था. जिसका शव गेहूं के खेत में मिला है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस ने केस को लेकर 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने रविवार को बताया कि पिछले पांच दिनों से लापता एक वीडियोग्राफर का शव यहां गेहूं के खेत से बरामद होने के बाद पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. 24 वर्षीय चंदन बिंद का क्षत-विक्षत शव शनिवार शाम रेवती थाना क्षेत्र के खाकी बाबा के मठिया के पास मिला.

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस
बलिया जिले के मानगढ़ गांव का निवासी बिंद रानीगंज बाजार में वीडियो फोटोग्राफर का काम करता था. पुलिस ने बताया कि वह 18 मार्च की रात से लापता था. सर्किल ऑफिसर मोहम्मद फहीम ने बताया कि मृतक के पिता श्याम बिहारी प्रसाद की शिकायत के आधार पर पांच लोगों – मानगढ़ गांव के सुरेंद्र, श्रीभगवान, बली यादव और दीपक यादव और बिहार के सारण जिले के रोहित यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

शिकायत के अनुसार आरोपी चंदन को उसके घर से ले गए थे. इसके बाद उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ भी जा रही है.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...