25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यUP: शादी के लिए जाति बनी रुकावट, ट्रेन की पटरी पर मिला...

UP: शादी के लिए जाति बनी रुकावट, ट्रेन की पटरी पर मिला हिन्दू प्रेमी जोड़े का शव

Published on

कौशांबी ,

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक हिन्दू प्रेमी जोड़े ने समाज और जाति के बंधनों की वजह से चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना सैनी थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा गांव के पास की है, जहां बुधवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे रसूलपुर अझुवा के रहने वाले शनि सरोज (20) और उमा देवी (18) ने मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी.

बताया जा रहा है कि शनि और उमा पिछले कई सालों से एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे. लेकिन दोनों अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखते थे, जिसके चलते उनके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे. परिजनों ने उनके मिलने-जुलने पर भी रोक लगा दी थी.

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
मौके पर ट्रेन की टक्कर लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए.सूचना मिलते ही सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों की पहचान की. पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इलाके में चर्चा है कि शादी में जातिगत रुकावटों के कारण दोनों ने यह कदम उठाया. इस घटना ने समाज में मौजूद जातिगत भेदभाव और इसकी त्रासदी पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...