10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यUP: शराब के नशे में दारोगा का महिला के साथ की शर्मनाक...

UP: शराब के नशे में दारोगा का महिला के साथ की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल, SP ने किया सस्पेंड

Published on

कासगंज ,

उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि खराब करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस वीडियो में कासगंज पुलिस लाइन में तैनात एक दारोगा शराब के नशे में धुत होकर महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करता नजर आया. वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और एसपी कासगंज अंकिता शर्मा ने आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

इस मामले पर ASP जेश भारती ने बताया कि यह घटना एसपी ऑफिस से कुछ ही दूरी पर हुई, जहां एक पुलिस दारोगा नशे में धुत होकर सड़क पर महिला के साथ अनुचित व्यवहार कर रहा था. वीडियो में उसकी टोपी जमीन पर पड़ी थी और वह खुलेआम नशे में धुत होकर पुलिस की साख पर सवाल खड़ा कर रहा था.

नशे में धुत दारोगा ने की महिला के साथ गंदी हरकत
वायरल वीडियो में जब कुछ लोगों ने दरोगा से उसकी हरकतों को लेकर सवाल किया तो उसने खुद को बरेली का निवासी बताया और यहां तक कह दिया कि उसने फर्जी वर्दी पहनी हुई है. हालांकि, पुलिस जांच में उसकी पहचान कासगंज पुलिस लाइन में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर के रूप में हुई.

एएसपी ने दारोगा को किया सस्पेंड
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी कासगंज ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है और मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. वीडियो वायरल होने के बाद आम जनता में पुलिस की छवि को लेकर गहरी नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का सवाल है कि जब कानून के रखवाले ही इस तरह के कृत्य करेंगे तो आम जनता को नियमों का पालन करने के लिए कौन प्रेरित करेगा?

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...