11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्ययूपी का किसान एक झटके में हजारों करोड़ का मालिक, बैंक से...

यूपी का किसान एक झटके में हजारों करोड़ का मालिक, बैंक से आया मैसेज तो फटी आंखें, गजब मामला

Published on

हाथरस:

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले की सादाबाद तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव मिढ़ावली के रहने वाले अजीत नामक एक किसान के खाते में करीब 10 नील 1 खरब 35 अरब 60 करोड़ 13 लाख 95 हजार से अधिक एक बड़ी रकम आ गई।इतनी बड़ी रकम आने से उसके होश उड़ गए। किसान अजीत के अनुसार, जब उसने अपने एयरटेल पेमेंट बैंक खाते की जांच कराई, तो वह हैरान रह गया। उसके खाते में इतनी भारी रकम दिखाई दी कि वह गिनती से ही बाहर हो गई।

वही जानकारी के अनुसार रकम इतनी अधिक थी कि अजीत के हाथ-पैर फूल गए और वह घबराहट व आशंका से भर गया। इस असामान्य स्थिति से चिंतित होकर अजीत ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलने पर बैंक द्वारा की गई प्राथमिक जांच के बाद एयरटेल पेमेंट बैंक ने सुरक्षा की दृष्टि से किसान अजीत का खाता फिलहाल फ्रीज कर दिया है और जांच कराई जा रही है।

वहीं बैंकिग से जुड़े लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी रकम किसी खाते में आना संभव नहीं है। यह एक टेक्निकल गड़बड़ी हो सकती है। उन्होंने बताया कि एयरटेल पेमेंट बैंक के पास भी इतनी रकम नहीं है कि वह किसी के खाते में ट्रांसफर कर सके।

खाते में दिख रही रकम की संख्या इतनी बड़ी है कि उसे शब्दों में बयान कर पाना मुश्किल है। आंकड़ों के अनुसार, खाते में जो राशि दर्शाई गई वह करीब 10 नील 1 खरब 35 अरब 60 करोड़ 13 लाख 95 हजार 451 खरब 235 अरब 60 करोड़ 13 लाख 89 हजार 542 रुपए मिले।

अब यह मामला जांच के दायरे में है और यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतनी भारी भरकम धनराशि तकनीकी गड़बड़ी से आई है या इसके पीछे कोई साइबर या बैंकिंग त्रुटि है। स्थानीय लोग इस खबर को सुनकर हैरत में हैं, वहीं अजीत अभी भी इस पूरे घटनाक्रम से सदमे में है कि आखिर इतनी भारी रकम जिसकी गिनती गिनना भी असंभव सा लग रहा है वह उसके खाते में कैसे आ गई।

वही इस को लेकर किसान अजीत पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव मिढ़वली का कहना है कि मेरा एक खाता एयरटेल पेमेन्ट बैंक में है,मेरे खाता सं० 9627164942 के खाते में 1800 रूपये दिनांक 24/04/2025 को किसी फ्रॉड ने पैसे काट लिये है,जिसके दूसरे दिन 25/04/2025 को मेरे खाते में अनगिनत पैसा आ गया है, जिसकी सूचना मेरे द्वारा मई पुलिस चौकी और थाना सादाबाद को दी गई है। किसी फ्रॉड के द्वारा मुझे फंसा न दिया जाये।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...