14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यUP: ई रिक्‍शा चालक को घर से ले गए दोस्‍त, पहले की...

UP: ई रिक्‍शा चालक को घर से ले गए दोस्‍त, पहले की मारपीट फिर ट्रेन के आगे फेंका, दोनों पैर कटे, अस्‍पताल में मौत

Published on

बांदा ,

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन दोस्तों ने अपने ही साथी की पहले बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे ट्रेन के आगे फेंक दिया. यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहिया पुल के पास की है. मृतक की पहचान खूंटी चौराहा निवासी सुशील के तौर में हुई है, जो ई-रिक्शा चलाकर और होटल में काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था.

परिजनों के अनुसार, सुशील को उसके दोस्त किसी विवाद के बाद लोहिया पुल के पास ले गए. वहां तीनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की. जब सुशील बेहोश हो गया, तो उसे रेलवे ट्रैक पर आ रही ट्रेन के सामने फेंक दिया. ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए. तड़पते सुशील को वहीं छोड़कर आरोपी मौके से भाग निकले.

पहले दोस्त को पीटा फिर ट्रेन के आगे फेंका
बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को उसके तीन परिचित लोग उसे घर से यह कह कर ले गए की चलो घूमने चलते हैं. इसके बाद बाबा साहब तालाब के पास उन्होंने सुशील के साथ मारपीट की, मारपीट के बाद पास से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे दोनों पैर कट गए.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुशील को मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) बांदा, शिवराज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ट्रेन ड्राइवर और गार्ड से भी संपर्क कर रही है ताकि घटना के पीछे के सच का पता लगाया जा सके. परिजनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...