21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्ययूपी सरकार विफल... इसको हटाया जाना चाहिए, मिशन 2027 में अभी से...

यूपी सरकार विफल… इसको हटाया जाना चाहिए, मिशन 2027 में अभी से जुटने को कार्यकर्ताओं से राहुल ने किया आह्वान

Published on

रायबरेली:

कांग्रेस नेता एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी की सरकार विफल सरकार है। इस सरकार को हटाया जाना चाहिए। केंद्र स्कूल, कॉलेजों का निजीकरण कर रही है। यह सरकार नौकरियां देने में सक्षम नहीं है। राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट किया और लिखा, रायबरेली की मोहब्बत और मिठास का कोई मुकाबला नहीं।

दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को कांग्रेस नेता रायबरेली पहुंचे। राहुल गांधी ने युवा संवाद के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी जुट जाने के लिए कहा। अडाणी को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मोदीजी अमेरिका जाकर कहते हैं कि मेरा पर्सनल मैटर है।

दो हिन्दुस्तान नहीं चाहिए- कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि दो हिन्दुस्तान है। एक अडाणी, अंबानी और एक गरीबों का हिन्दुस्तान है। राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि आपने जो शादी देखी, वो उनका नहीं आपका पैसा है। दो हिन्दुस्तान नहीं चाहिए। डरना नहीं चाहिए और आपको सवाल पूछना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार और बेरोजगारी पर सवाल पूछें। पूछें कि रोजगार कब पैदा होंगे, बेरोजगारी कब खत्म होगी।

प्रतिनिधिमंडल भुएमऊ स्थित आवास पर मिला
रायबरेली में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम ने कहा कि समुदाय का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सुबह गांधी से उनके भुएमऊ स्थित आवास पर मिला। गौतम ने कहा कि हमने अनुसूचित जाति के लोगों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें राज्य में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से सामने आई कठिनाइयों के बारे में बताया।

बिना सुरक्षा उपकरणओं के काम करना सबसे बड़ी चिंता- गौतम
गौतम ने कहा कि सबसे बड़ी चिंता यह है कि नगर निकायों में कार्यरत वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मचारी अब भी बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करने को मजबूर हैं, जो उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन है। राहुल गांधी ने उन्हें प्रेरित किया और पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए 2027 के चुनावों के लिए जोरदार तैयारी करने की जरूरत पर जोर दिया। रायबरेली कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सर्वोत्तम कुमार मिश्रा ने गांधी के नेतृत्व की प्रशंसा की और कहा कि उनकी ईमानदारी, दूरदर्शिता और कार्य नैतिकता वर्णन से परे है।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...