18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यUP: सहेली की सुसाइड से आहत युवती ने दी जान, एक साथ...

UP: सहेली की सुसाइड से आहत युवती ने दी जान, एक साथ उठी अर्थी

Published on

बांदा,

उत्तर प्रदेश के बांदा में दो सहेलियों के खुदकुशी की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. दोनों सहेलियों में दोस्ती इतनी गहरी थी कि दोनों सुबह से शाम तक एक साथ रहती थीं. यहां तक की दोनों साथ स्कूल पढ़ने भी जाती थीं. लेकिन शनिवार को एक ने आत्महत्या कर ली. वहीं, इस बात की जानकारी जब दूसरी युवती को लगी तो उसने भी आत्महत्या कर ली.

पूरे मामले में आत्मघाती कदम उठाने वाली 19 वर्षीय गायत्री के परिजनों ने बताया कि वह गर्म कपड़े दिलाने की जिद पर अड़ी थी. जब उसे कपड़े नहीं दिलाए गए तो उसने खुदकुशी कर ली. वहीं, जब इसकी खबर उसकी सहेली पुष्पा को लगी तो उसने भी आत्महत्या कर ली. साथ-साथ रहने वाली दोनों सहेलियों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है.

गायत्री तीन बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर की थी. गायत्री के फांसी लगाने की खबर सुनने के बाद बगल की रहने वाली पुष्पा ने भी दुपट्टे से लटककर फांसी लगा लिया. पिता छोटेलाल ने बताया कि हम सभी गायत्री की मृत्यु की खबर पर उसके घर गए थे. इसी दौरान पता चला कि पुष्पा ने भी घर में फांसी लगा लिया है.

DSP सिटी बांदा राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली देहात पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. घटना से कुछ देर बाद पुनः उसी गांव से सूचना मिली कि एक अन्य युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस टीम द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...