3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यUP: शौहर ने बीवी के प्राइवेट पार्ट में घोंपा चाकू, परिजनों का...

UP: शौहर ने बीवी के प्राइवेट पार्ट में घोंपा चाकू, परिजनों का आरोप निर्वस्त्र कर लगाता था करंट

Published on

बरेली,

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी कि जिसने भी सुना, दंग रह गया. यह मामला थाना बहेड़ी क्षेत्र के मोहल्ला टांडा का है, जहां शाहिद उर्फ भूरा नाम के युवक ने दो साल पहले परिवार की रजामंदी से गैर-बिरादरी में एक युवती से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा और दोनों का एक बेटा भी हुआ. लेकिन समय बीतते ही पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगे और इन झगड़ों का अंजाम इतना खतरनाक होगा, इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. गुस्से में शाहिद ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. इस दौरान उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर भी कई बार चाकू से वार किया और मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, पति ने हमले के बाद पत्नी को अस्पताल भी ले जाने की कोशिश की और परिजनों को झूठी सूचना दी कि पत्नी को सब्जी काटते समय चाकू लग गया है.

मृतका के परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
महिला के परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. उसे सिगरेट से जलाना, निर्वस्त्र कर करंट लगाना जैसी क्रूर यातनाएं दी जाती थीं. महिला के परिजन मोहम्मद हसीन ने कहा कि हमारी बेटी को शाहिद ने बहुत प्रताड़ित किया, आए दिन उसे मारता था, और आखिरकार उसकी इतनी बेरहमी से हत्या कर दी. हमने पहले भी थाने में शिकायत दी थी, लेकिन अब हम चाहते हैं कि आरोपी को कड़ी सजा मिले.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश जारी है. एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है. विवेचना जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

 

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...