9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्ययूपी: PCS की गाड़ी से बत्ती-हूटर उतरवाने वाले दारोगा लाइन हाजिर, वीडियो...

यूपी: PCS की गाड़ी से बत्ती-हूटर उतरवाने वाले दारोगा लाइन हाजिर, वीडियो हुआ था वायरल

Published on

बाराबंकी ,

उत्तर प्रदेश में लाल-नीली बत्ती और हूटर लगी गाड़ियों पर एक्शन लिया जा रहा है. इस क्रम में बाराबंकी में एक पीसीएस अधिकारी की पर्सनल गाड़ी से भी बत्ती और हूटर हटाने का काम किया गया. हालांकि, इस दौरान अधिकारी गाड़ी में मौजूद नहीं थीं. इस कार्रवाई को ट्रैफिक पुलिस और नगर कोतवाली पुलिस ने अंजाम दिया. घटना का वीडियो भी बनाया गया. जिसके बाद अब दारोगा के खिलाफ एक्शन ले लिया गया.

दरअसल, बीती रात बाराबंकी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था तभी शहर के पटेल तिराहे से एक लाल-नीली बत्ती और हूटर लगी गाड़ी निकली तो उसे रुकवा लिया गया. गाड़ी में कोई अधिकारी नही था. सिर्फ ड्राइवर मौजूद था. ट्रैफिक पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह अकड़ गया और बोला कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साहब की निजी गाड़ी है.

जिसपर ट्रैफिक पुलिस और नगर कोतवाली पुलिस ने वीआईपी कल्चर के तहत लगी लाल-नीली बत्ती उतरवाकर गाड़ी का चालान कर दिया और हिदायत देते हुए गाड़ी को छोड़ दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद चालान करने वाले दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया. जिसके चलते मामला चर्चा में आ गया है.

जानिए पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाराबंकी में पुलिस ने चेकिंग के दौरान जिस गाड़ी को रोका था वो पीसीएस मधुमिता सिंह की गाड़ी थी. वह रामनगर तहसील में बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (न्यायिक) पोस्टेड हैं. उनकी गाड़ी पर बत्‍ती और हूटर लगा हुआ था, जिसे पुलिस ने उतरवा दिया. वाहवाही बटोरने के चक्‍कर में पुलिसकर्मियों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके चलते एसएसपी ने दो दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया.

वीडियो हुआ वायरल तो एक्शन में आ गए अधिकारी
गौरतलब है कि पीसीएस अधिकारी की गाड़ी का चालान कटने और उसका वीडियो वायरल होने के बाद दारोगा पर एक्शन ले लिया गया. दारोगा को लाइन हाजिर किया गया है. मामले का एक लेटर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नगर कोतवाली में तैनात दरोगा विशुन कुमार शर्मा और आवास विकास चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह को लाइन हाजिर किए जाने की बात कही गई है. हालांकि, इस पर पुलिस का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है.

इस बीच कुछ लोगों ने इस मामले में एक महिला आईएएस अधिकारी का नाम जोड़ दिया, जिसका डीएम कार्यालय ने खंडन किया और बताया कि इस नाम का कोई आईएएस अधिकारी जिले में नहीं है. डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी में कोई आईएएस या पीसीएस अधिकारी नहीं बैठा हुआ था. ये एक पीसीएस अधिकारी की गाड़ी थी, जो कि एक्स्ट्रा मजिस्ट्रेट के पद पर हैं.

उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस ने नॉर्मल चेकिंग के दौरान गाड़ी रोकी थी. ये चेकिंग यातायात सप्ताह के चलते की जा रही थी. जिले में कोई भी आईएएस दिव्या सिंह के नाम कार्यरत नहीं है. कुछ लोगों ने भ्रामक खबर फैलाई है. वहीं, पुलिस के वायरल लेटर की सच्चाई का पता लगाने के लिए जिले के SP दिनेश कुमार सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नही हो सका. मामले में कोई अधिकारी खुलकर नहीं बोल रहा है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...