2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यUPPSC पीसीएस और RO/ARO मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, चार टेलीग्राम...

UPPSC पीसीएस और RO/ARO मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, चार टेलीग्राम चैनलों पर FIR दर्ज

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस और समीक्षा अधिकारी (RO)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती परीक्षा मामले में यूपी पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पांच दिन चले अभ्यर्थियों का प्रदर्शन खत्म होने के बाद चार टेलीग्राम चैनलों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. यूपीपीएससी का एग्जाम नोटिस जारी होने के बाद से सैकड़ों अभ्यर्थी प्रयागराज में स्थित आयोग के दफ्तर के बाहर ‘वन डे वन एग्जाम’ और नॉर्मलाइजेशन हटाने की मांग कर रहे थे. सरकार और आयोग द्वारा छात्रों की मांग स्वीकार करने के बाद प्रदर्शन खत्म किया गया.

इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों को भड़काने और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए कथित रूप से भ्रामक सूचना फैलाने के आरोप में चार टेलीग्राम चैनलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

छात्रों को भड़काने के आरोप में FIR दर्ज
उन्होंने बताया कि जिन टेलीग्राम चैनलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इनमें पीसीएम अभ्यास, जनरल स्टडीज एडुशाला, मेक आईएएस और पीसीएस मंथन टेलीग्राम चैनल शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि यूपीपीएससी पुलिस चौकी के प्रभारी कृष्ण मुरारी चौरसिया की शिकायत पर गुरुवार को सिविल लाइंस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 (4) (धोखाधड़ी) और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई.

एफआईआर के अनुसार, छात्रों को भड़काने के लिए विभिन्न टेलीग्राम चैनलों द्वारा भ्रामक सूचना अपलोड और प्रसारित की गई ताकि कानून व्यवस्था को बिगाड़ा जा सके. सबूत के तौर पर शिकायत के साथ उक्त चैनलों के स्क्रीनशॉट लगाए गए हैं.

गौरतलब है कि छात्रों ने 11 नवंबर को यूपीपीएससी कार्यालय के बाहर प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस), समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की प्रारंभिक परीक्षाएं दो अलग-अलग दिनों में आयोजित करने के फैसले के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया और मांग की कि इन्हें एक ही दिन आयोजित किया जाए. गुरुवार को विरोध के चौथे दिन, यूपीपीएससी ने आरओ-एआरओ परीक्षा स्थगित कर दी और घोषणा की कि वह एक ही दिन में पुराने पैटर्न पर पीसीएस परीक्षा आयोजित करेगा.

22 दिसंबर को होगा पीसीएस एग्जाम
आयोग ने यह भी घोषणा की कि वह आरओ-एआरओ परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक समिति बनाएगा. शुक्रवार को छात्रों ने अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया और यूपीपीएससी ने घोषणा की कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 22 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...