12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यअमेरिकी काउंटी जज ने हसबैंड के केरल वाले घर से ली शपथ,...

अमेरिकी काउंटी जज ने हसबैंड के केरल वाले घर से ली शपथ, 10 साल की उम्र में छोड़ा था देश

Published on

कोट्टायम

अमेरिका के टेक्सास की काउंटी अदालत की जज ने पति के केरल वाले घर से शपथ ली है। जहां कासरगोड के भीमानदी गांव में नादुविलयैल के घर का बरामदा जूली ए मैथ्यू के लिए औपचारिक शपथ ग्रहण स्थल बन गया। जूली ए मैथ्यू को फोर्ट बेंड काउंटी के लिए दोबारा से जज चुना गया। उन्होंने वीडियो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जज पद के लिए शपथ ली। जूली जूली ए मैथ्यू अमेरिका में एक बेंच के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला थीं। वह चार साल तक फोर्ट बेंड काउंटी कोर्ट नंबर- 3 के पीठासीन जज के रूप में काम करेंगी।

बाइबिल पर हाथ रखकर ली शपथ
जूली ए मैथ्यू अपने पति के घर पर केरल में मौजूद थीं। मैथ्यू ने परिवार के सामने कसारगोड स्थित घर से ही शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने जिला जज क्रिश्चियन बेसेरा के सामने अपना बायां हाथ बाइबिल पर रखकर शपथ ली। जिसे उनके पति ने अपनी हथेलियों पर ले रखा था। समारोह से पहले स्थानीय पल्ली के पुजारी ने पूजा-अर्चना की। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मैथ्यू ने हमारे सहयोगी टीओआई को बताया कि काउंटी में जज बनना एक अद्भुत अनुभव था। ‘यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी नौकरी है और मैं इसका पूरी तरह से आनंद ले रही हूं। मैं इसे समुदाय की सेवा करने और एक बेहतर न्यायाधीश बनने के तरीके सीखने के अवसर के रूप में देखती हूं।’

मैथ्यू पठानमथिट्टा के वेन्निकुलम के थिरुवल्ला से साल 1986 में अपने माता-पिता के साथ अमेरिका चली गईं थीं। जूली ए मैथ्यू ने मलयालम मे कहा कि, ‘मेरी मां एक नर्स थी और वह अमेरिका चली गई थी। मैं तब केवल 10 साल की थी और वेनिकुलम के सेंट थॉमस इंग्लिश स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ रही थी।’ वह फिलाडेल्फिया में पली-बढ़ी और अपने ज्यूरिस डॉक्टरेट के लिए डेलावेयर लॉ स्कूल में दाखिला लेने से पहले पेन स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की।मैथ्यू व्यस्त चुनावी दिनों के बाद अपने पैतृक स्थान पर जाना चाहती हैं।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...