24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : होटल का कमरा नंबर-204, हिन्दू टीचर और नाबालिग छात्रा...

उत्तर प्रदेश : होटल का कमरा नंबर-204, हिन्दू टीचर और नाबालिग छात्रा की लाश, चीख-पुकार… ‘

Published on

अलीगढ़ ,

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित एक होटल से एक युवक और एक किशोरी का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि किशोरी 8वीं क्लास में पढ़ती थी. वहीं, युवक उसका ट्यूशन टीचर था. दोनों में नजदीकी बढ़ गई थी. इसलिए किशोरी के घरवालों ने ट्यूशन बंद करा दिया था, जिससे नाराज होकर दोनों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. फिलहाल, पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों सोमवार सुबह होटल पहुंचे, फिर देर शाम तक कमरे से बाहर नहीं निकले. इसपर होटल संचालक ने शाम को कमरा नंबर-204 का दरवाजा खटखटाया. मगर अंदर से कोई रिस्पांस नहीं आया. शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई. आखिर में दरवाजा तोड़ा गया, जिसके बाद अंदर का मंजर देख होटल स्टाफ सिहर उठा. क्योंकि, कमरे में युवक और युवती मृत अवस्था में पड़े थे. कमरे में जहर की बोतल भी पड़ी हुई थी.

दरअसल, अलीगढ़ के थाना रोरावर अन्तर्गत एक होटल में बीते दिन युवक व किशोरी का शव बरामद हुआ था. मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने गहनता से जांच की फिर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामले में ASP मयंक पाठक ने बताया कि द रॉयल रिट्रीट होटल के कमरे में एक लड़का व लड़की का शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा फील्ड यूनिट टीम के साथ मौका मुआयना किया गया. प्रथम दृष्टया जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रकरण मालूम पड़ रहा है. दोनों शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है. अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है. मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट स्कूल के टीचर चंद्रभान का 8वीं की छात्रा से अफेयर था. दोनों की फैमिली को ये बात पता चली तो झगड़े शुरू हो गए. छात्रा की फैमिली ने उसका ट्यूशन बंद करा दिया. लेकिन स्कूल में दोनों मिलते रहे. इस बीच क्षुब्ध होकर सोमवार को दोनों ने होटल में जहर खाकर जान दे दी. मृतक टीचर की उम्र 24 साल और छात्रा की उम्र 14 साल बताई जा रही है.

उधर, मृतक टीचर चंद्रभान के पिता प्रमोद सिंह ने बताया कि दोनों के बीच पूर्व से ही प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों ही परिवारों ने उन लोगों पर काफी अंकुश लगाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी की भी नहीं मानी. आखिर में विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से दोनों ही परिवारों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...