17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : Reel बनाकर इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, फिर युवक ने...

उत्तर प्रदेश : Reel बनाकर इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, फिर युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

Published on

झांसी,

उत्तर प्रदेश के झांसी से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां 26 वर्षीय युवक ने पहले एक दुख भरे गाने पर रील बनाई. जिसमें उसने फांसी लगाते हुए भी दिखाया. इसके बाद उसने उसी रस्सी से फांसी लगा ली. सूचना पाकर जब तक परिजन और पुलिस पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दरअसल, शनिवार की दोपहर अचानक सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया गया. जिसमें एक दुख भरा गाना बज रहा है. इसके साथ ही एक युवक नजर आ रहा है जिसकी आंखों में आंसू भरे हुए थे. रील बनाते समय उसने पेड़ से लटकने का फंदा भी दिखाया. इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई रील में नजर आ रहे युवक का जब पता लगाया गया तो वह 26 वर्षीय अजय निवासी ग्राम नंदपुरा थाना मोंठ निकला.

मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा
आनन-फानन में परिजनों को इसकी सूचना दी गई. परिजनों ने थाने की पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंच गई. जब तक पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचते अजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने उसे नीचे उतारकर शव को कब्जे में ले लिया. बताया जा रहा है कि मृतक अजय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसके पिता मानसिक रूप से कमजोर हैं.

वीडियो बनाने के बाद फांसी लगा ली
मृतक ने यह कदम क्यों उठाया, किसी को नहीं पता. मृतक के चचेरे भाई जयपाल सिंह का कहना है कि मृतक अजय पाल है. वह सुबह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था. हम लोग खेतों में सिंचाई करने गए थे. बाहर रह रहे हमारे भतीजे का फोन आया कि अजय ने वीडियो बनाने के बाद फांसी लगा ली है. जब हम लोग यहां आए, तो देखा कि वह मृत पड़ा था. उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, किसी को नहीं पता.

मामले में पुलिस ने कही ये बात
पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ हरिमोहन सिंह ने बताया कि मोंठ थाने में जयपाल पुत्र गोविंद दास ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उसके चाचा के लड़के अजय पाल पुत्र इमरत सिंह ने घर के पीछे स्थित पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा ली है. मोंठ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया. इसके बाद शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...