18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : जादू-टोने के शक में गर्भवती महिला पर जानलेवा हमला,...

उत्तर प्रदेश : जादू-टोने के शक में गर्भवती महिला पर जानलेवा हमला, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Published on

वाराणसी,

यूपी के वाराणसी में जादू-टोने के शक में गर्भवती महिला पर जानलेवा हमला करने और गर्भपात कराने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद ये केस दर्ज किया है. एक वकील विकास सिंह ने इस मामले में बीएनएसएस की धारा 175(3) के तहत याचिका दायर की थी.

विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार ने सोमवार को भेलूपुर थाना प्रभारी को यह आदेश रानीपुर में रहने वाली पीड़िता पूनम कुमारी की याचिका पर सुनवाई के बाद जारी किया. ये घटना 2 सितंबर, 2024 को रात करीब 10.30 बजे हुई. पीड़िता ने अपने घर के बाहर गाली-गलौज और तोड़फोड़ की आवाज सुनी.

वो जब बाहर निकली, तो उसने देखा कि आरोपी गौतम बिंद, उसके भाई सरोज बिंद, हरि बिंद और राजा बिंद उसके पति के ई-रिक्शा को नुकसान पहुंचा रहे हैं. उसने उनका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे और उसकी सास को गालियां दीं. उन लोगों ने उन्हें चुड़ैल कहते हुए अपने परिवार जादू-टोने का आरोप लगाया.

इसके बाद गौतम बिंद छत पर चढ़ गया. पूनम पर ईंट फेंकी, जो उसके पेट में लगी. इस हमले में वो बेहोश हो गई. गंभीर चोटों के कारण उसका दो महीने का गर्भ गिर गया. शोर सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे, तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए. इसके बाद लोग पीड़िता को आनन-फानन में अस्पताल ले गए.

आरोप है कि थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी. इसके बाद पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया. उसके वकील ने कहा कि अदालत ने मामले को गंभीरता से लिया. पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने और कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया.

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य, पोर्टल 3.0 से होगी प्रक्रिया

भोपाल। मप्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की...

More like this

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...