11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : बुखार था, बीपी बढ़ी हुई थी... मिर्जापुर में चुनाव...

उत्तर प्रदेश : बुखार था, बीपी बढ़ी हुई थी… मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी पर लगे 6 होमगार्ड समेत 13 लोगों की मौत, हड़कंप

Published on

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में लोकसभा चुनाव के लिए डयूटी पर तैनात 13 चुनावकर्मियों की शुक्रवार को तेज बुखार और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। यहां स्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन सभी कर्मियों की मौत के सटीक कारण का पता अभी नहीं चल सका है। मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजबहादुर कमल ने बताया कि मृतकों में 7 होमगार्ड जवान, तीन सफाई कर्मचारी, सीएमओ कार्यालय में तैनात एक लिपिक, एक चकबंदी अधिकारी और होमगार्ड टीम का एक चपरासी शामिल है।

उन्होंने बताया कि जब ये मरीज मेडिकल कॉलेज आए तो उन्हें तेज बुखार, उच्च रक्तचाप और बढ़ी हुई शुगर की शिकायत थी। हालांकि, जिला प्रशासन घटना स जुड़े अलग आंकड़े पेश कर रहा है। मिर्जापुर के एसपी अभिनंदन और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, मिर्ज़ापुर में भीषण गर्मी और लू की वजह से चुनावी ड्यूटी में आए 6 होमगार्ड, 1 स्वास्थ विभाग का कर्मचारी, 1 चकबन्दी अधिकारी, 1 स्वाथ्य विभाग के बाबू की मौत हुई है। इसके अलावा 15 होमगार्ड को ट्रामा सेंटर में भर्ती कर ईलाज करवा जा रहा है। कल होने वाले मतदान को लेकर विभिन्न जनपदों से ये होमगार्ड चुनावी ड्यूटी के लिए आए थे। मृतक पोलिंग पार्टी रवाना होने की जगह पॉलिटेक्निक मैदान में पहुंचे थे। उनके बीमार होने के बाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया।

अखिलेश का सरकार पर हमला
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मिर्ज़ापुर में पोलिंग पार्टियों के कर्मियों की मौत की ख़बर बेहद दुखद है। सरकार अपना मौन तोड़े और बदइंतज़ामी की वजह से जिनके परिवार उजड़ गये हैं, उनको भावनात्मक राहत देने के लिए आगे आए। सरकार 5 होमगार्ड, सीएमओ कार्यालय के 1 लिपिक और 1 सफ़ाईकर्मी के परिवार के लिए तुरंत 5-5 करोड़ का मुआवज़ा घोषित करे और जो अन्य कर्मी गर्मी के कारण बीमार पड़ गये हैं उन सभी लोगों को अच्छे-से-अच्छा उपचार उपलब्ध कराए।

उन्होंने कहा कि इस सरकार में कर्मचारियों के जीवन का कोई मोल नहीं है। न उनको सही समय पर पे कमीशन के रिक्मंडेशन के हिसाब से वेतन मिल पा रहा है, न पुरानी पेंशन का लाभ। कर्मचारियों को अनावश्यक कामों में उलझाकर भी उन्हें तनावग्रस्त जीवन जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है और सरकार के भ्रष्टाचार का ठीकरा भी उन्हीं कर्मियों और अधिकारियों के सर मढ़ा जा रहा है। घोर निंदनीय! बता दें कि मिर्जापुर में एक जून यानी शनिवार को सातवें चरण के तहत लोकसभा चुनाव के लिये मतदान होगा।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...