11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के कुंडा-दानकोट में सौ मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी,...

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के कुंडा-दानकोट में सौ मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, तीन युवकों की मौत

Published on

देहरादून

रुद्रप्रयाग जनपद के कुंडा-दानकोट के पास देर रात एक स्कूटी गहरी खाई में गिरने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों युवक रुद्रप्रयाग के ही रहने वाले थे। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शवों को खाई से बाहर निकाला।

रुद्रप्रयाग जनपद के कुंडा-दानकोट के पास रात के समय एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिली तो एसडीआरएफ, डीडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने रात के अंधेरे में ही खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया। राहत और बचाव कार्य के लिए जब जवान खाई में उतर रहे तो उन्हें उम्मीद थी कि दुर्घटनाग्रस्त लोग ठीक होंगे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

तीन युवकों की पहचान हुई
खाई में गिरे तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी। एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवानों ने स्ट्रेचर की सहायता से तीनों के शवों को सड़क तक पहुंचाया। आधी रात के बाद तीनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में अंकित (27) पुत्र प्रताप लाल निवासी गुनियाल, टीटू (23) पुत्र राकेश लाल, निवासी कुंडा दानकोट और संदीप (27) निवासी बरसील की मौत हुई है।

उधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि देर रात लगभग सवा ग्यारह बजे कुंडा-दानकोट के पास स्कूटी के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए भेज दिया गया था। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक ही क्षेत्र के तीन युवकों की मौत से उनके घरों में मातम छाया हुआ है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...