17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यवाराणसी: यूपी कॉलेज मस्जिद विवाद प्रकरण में मुख्तार समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी: यूपी कॉलेज मस्जिद विवाद प्रकरण में मुख्तार समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Published on

वाराणसी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कॉलेज में मस्जिद का विवाद लगातार गहराया हुआ है। वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में स्थित मस्जिद से जुड़े विवाद मामले में पुलिस ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और भ्रामक बयानबाजी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीपी (कैंट) विदुष सक्सेना ने बताया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह से मिली शिकायत के आधार पर दो नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिवपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले के तहत कार्रवाई करते हुए सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और भ्रामक बयानबाजी करने के आरोप में लोहता के निवासी मुख्तार अहमद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

यूपी कॉलेज को लेकर विवाद पिछले दिनों से लगातार गहराया हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को कॉलेज परिसर में स्थित मजार को हटाने के लिए करीब 500 छात्रों ने भगवा झंडा लेकर गेट पर जय श्री राम के नारे लगाए थे। प्रदर्शनकारी छात्र कॉलेज के अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इस दौरान गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया था।

मजार को लेकर बढ़ते तनाव के बीच पुलिस ने गुरुवार को कॉलेज परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। केवल वैध पहचान पत्र वाले विद्यार्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी थी। अब इस मामले में बड़ी खबर सामने आई है कि ज्ञानवापी मस्जिद के पक्षकार समेत अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नमाज पढ़ने के बाद बढ़ा विवाद
यूपी कॉलेज की जमीन को वक्फ की संपत्ति घोषित किए जाने के मामले में विवाद गहराया है। इस मामले में मंगलवार 3 दिसंबर को मजार के पास नमाज पढ़े जाने के दौरान विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा पढ़ा था। इससे जुड़ी एक घटना में कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक ‘विद्यार्थी अदालत’ का गठन किया। 11 बिंदुओं का एक पत्र उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड को भेजकर इस मजार की स्थिति और इसके स्वामित्व के संबंध में 15 दिन में जवाब देने के लिए कहा।

अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी के संयुक्त सचिव मोहम्मद यासीन ने कहा कि उन्होंने इस मजार की स्थिति पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सेंट्रल वक्फ बोर्ड को पत्र लिखा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने दावा किया था कि मजार और इसके पास की जमीन वक्फ संपत्ति है। इस दावे को कॉलेज प्रशासन ने खारिज किया था।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...