12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यवाराणसी में सामूहिक विवाह योजना में खाने की मारामारी का Video वायरल,...

वाराणसी में सामूहिक विवाह योजना में खाने की मारामारी का Video वायरल, अखिलेश ने ली चुटकी, प्रशासन ने किया खंडन

Published on

वाराणसी

भारत और पकिस्तान के बीच तनाव खत्म होते ही अब राजनीतिक दल अपने अपने स्थानीय राजनीति पर उतर आए हैं। ऐसी ही एक घटना का वीडियो अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर वाराणसी में खलबली मचा दी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुख्यमंत्री सामूहिक-विवाह समारोह कार्यक्रम के दौरान खाने को लेकर मारामारी का वीडियो सामने आया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मामले में भ्रष्टाचार की बात करते हुए भाजपा सरकार से जांच की बात कही है। हालांकि प्रशासन की तरफ से खाना कम पड़ने की बात को खारिज किया गया है।

अखिलेश ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- भ्रष्टाचार के लिए भाजपाइयों का पेट सुरसा के मुँह जैसा है। भाजपाई ‘कोरोना दान’ का तो खा गये अब क्या ‘कन्या दान’ का भी… शर्मनाक! ये तो प्रधान संसदीय क्षेत्र का हाल है। जनता पूछ रही है कि इसकी जाँच वहाँ वाले इंजन करेंगे या यहाँ वाले? जब सारा हिसाब-किताब दोनों मिलकर करते हैं तो जाँच की औपचारिकता भी दोनों को मिलकर करनी चाहिए।

सीडीओ क्या बोले?
हालांकि सीडीओ हिमांशु नागपाल ने सामूहिक विवाह में खाना कम पड़ने की बात को खारिज किया है। उन्होंने कहा- खाना कम नहीं पड़ा। यह कार्यक्रम चौराहे के पास था तो आयोजन तो खाने के लिए आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। एक साथ सैकड़ों की भीड़ आ गयी। इस वजह से खाना सर्व करने में दिक्कत हो रही थी। सभी वैवाहिक जोड़ों और उनके परिजनों को परेशानी नहीं हुई है।

4 हज़ार की जगह पहुंच गए 6 हज़ार लोग, खाना कम नहीं पड़ा था
सपा प्रमुख और संसद सदस्य अखिलेश यादव के पोस्ट किए वीडियो पर एनबीटी ऑनलाइन ने विभाग के मुखिया मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल से बात की। हिमांशु नागपाल ने बताया कि गुरुवार को हरहुआ ब्लॉक के कृषक इंटर कॉलेज में कुल 257 जोड़ो के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था । करीब 4 हज़ार से ज्यादा लोगो का खाना बनाया गया था।

सभी जोड़ों और उनके परिजनों को मानक के हिसाब से गिफ्ट दे कर विवाह संपन्न कराया गया। इसके बाद भोजन की शुरुआत की गई। कार्यक्रम स्थल मुख्य चौराहे के पास ही था और आसपास कई बस्तियां भी है। भोजन के समय अगल बगल से लोग भी अचानक भोजन करने पहुंचने लगे। अचानक आयोजन में भीड़ के समय कैटरिंग के सर्विंग स्टाफ को दिक्कत होने लगी।

इसी आपाधापी के समय का एक वीडियो किसी स्थानीय पत्रकार में बना कर वायरल कर दिया है। कैटरिंग स्टाफ के अनुसार कल वहां करीब 6 हज़ार लोगों ने भोजन किया है। इतना ही नही हम लोग सभी जोड़ों और उनके परिजनों का विवाह और खाने के समय का फोटोग्राफ्स कलेक्ट करा रहे है। खाना कम पड़ने की खबरों में कोई सत्यता नहीं है।

स्थानीय विधायक नही उठा रहे फोन
वायरल वीडियो के अनुसार वैवाहिक करीब सौ जोड़ो को भोजन नही मिला। और इन लोगों ने मौके पर मौजूद स्थानीय भाजपा विधायक त्रिभुवन राम के सामने खूब हंगामा भी किया। इस बात की तस्दीक के लिए एनबीटी ऑनलाइन ने स्थानीय भाजपा विधायक त्रिभुवन राम संपर्क करने की कोशिश की तो कई बार फोन करने पर भी विधायक जी का फोन रिसीव नही हुआ।

जिला अधिकारी बोले जांच कराएंगे
अखिलेश यादव के वीडियो शेयर करने के बाद जिला प्रशासन फौरन हरकत में आया। जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वो इस मामले की जांच करवा रहे है । वही संबंधित जिला समाज कल्याण अधिकारी से भी इस मामले पर पूछताछ कर रहे है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...