8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्य‘यशू-यशू’ वाले पादरी बजिंदर सिंह का हिंसक रूप, मारपीट का वीडियो वायरल

‘यशू-यशू’ वाले पादरी बजिंदर सिंह का हिंसक रूप, मारपीट का वीडियो वायरल

Published on

जालंधर,

पंजाब के जालंधर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें ताजपुर चर्च के स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह महिला और अन्य लोगों के साथ मारपीट करते नजर आ रहा है. वीडियो में बजिंदर महिला को धक्का, थप्पड़ जड़ते और गला पकड़कर धमाकते हुए दिख रहा है. महिला बच्चे के साथ पादरी के दफ्तर आई थी, यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?
6 मिनट 26 सेकेंड का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि दफ्तर में पादरी बजिंदर सिंह अपनी कुर्सी पर बैठा है और सामने तीन महिला सोफा पर बैठी हुई हैं. दूसरी ओर कुर्सियों पर कुछ युवक बैठे हैं. बातचीत के दौरान पादरी ने एक युवक पर फोन फेंककर हमला किया और पास में रखे पर्स जैसे सामान को युवक के सिर पर दे मारा.

पादरी यहीं नहीं रुका, उसने युवक को लगातार 10-12 थप्पड़ जड़ दिए. जिसके बाद उसने महिला को उंगली दिखाते हुए धमकी दी. फिर महिला और पादरी के बीच बहस हुई. पादरी और महिला के बीच जोरदार बहस होने के बाद नौबत हाथापाई की आ गई. पादरी महिला को धक्का और गला पकड़ते नजर आया. जिसके बाद कई लोग जुट गए और मामले को शांत किया.

पादरी बजिंदर सिंह पर यौन उत्पीड़न का मामला
पादरी बजिंदर सिंह का यह वीडियो तब सामने आया है जब हाल में ही उसके खिलाफ कपूरथला पुलिस द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया. शिकायतकर्ता, एक 22 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया था कि जब वह 17 साल की थी तो पादरी ने उसे गलत तरीके से छूआ और साथ ही शादी करने के लिए दबाव भी बनाया. हालांकि, पादरी बजिंदर ने महिला द्वारा लगाए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अन्य पादरी ने उसके खिलाफ साजिश रची है.

कौन है पादरी बजिंदर सिंह?
42 साल के ईसाई पादरी बजिंदर सिंह चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम के संस्थापक और प्रमुख है. जिनकी चर्च जालंधर और न्यू चंडीगढ़ में है. यह जानकारी पादरी के आधिकारिक वेबसाइट से मिली है. हाल में ही पादरी का यशू-यशू वाला वीडियो वायरल हुआ था.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...