5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबलि देने के लिए कह रही थीं 'आवाज़ें', पिता ने गला काटकर...

बलि देने के लिए कह रही थीं ‘आवाज़ें’, पिता ने गला काटकर किया 4 साल के मासूम बेटे का कत्ल

Published on

बलरामपुर (छत्तीसगढ़),

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जनपद बलरामपुर में मानव बलि का एक संदिग्ध मामला सामने आया है. जहां एक वहशी पिता ने ही अपने चार साल के मासूम बेटे का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. हालांकि अब आरोपी पिता को एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति बताया जा रहा है. पुलिस इस सनसनीखेज मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

दिल दहला देने वाली यह वारदात बलरामपुर के शंकरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की है. जहां महुआडीह गांव में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात आरोपी पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया. आरोपी की पहचान कमलेश नागेशिया (26) के रूप में हुई है, जिसे मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार कर लिया गया है.

दरअसल, आरोपी के परिवार के सदस्यों ने ही पुलिस को इस खौफनाक वारदात के बारे में सूचित किया था. परिवार ने दावा किया था कि आरोपी को मतिभ्रम हो रहा है और उसे किसी की बलि देने के लिए कहा जा रहा है. उसे ऐसा कहने वाली आवाजें सुनाई दे रही हैं.

जिले के एक पुलिस अधिकारी ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि रात को खाना खाने के बाद आरोपी, उसकी पत्नी और उनके दो बच्चे अपने घर के एक कमरे में सो गए थे. बाद में वो आदमी उठा और उसने घर के आंगन में एक मुर्गी को चाकू से काट डाला. इसके बाद वह अपने बड़े बेटे के पास पहुंचा, जो सो रहा था. वो उसे आंगन में लाया और वहां उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

जब उसकी पत्नी जागी और बच्चे को कमरे में नहीं पाया तो वह बाहर आई और अपने पति से अपने बेटे के बारे में पूछा. आरोपी ने उसे बताया कि उसने बलि देने के लिए अपने बच्चे की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि महिला ने पड़ोस में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस से संपर्क किया और इस वारदात के बारे में बताया.

पुलिस अफसर ने आगे बताया कि आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है और उसने पहले अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को बताया था कि उसे मतिभ्रम हो रहा है और उसे किसी की बलि देने के लिए कहा जा रहा है. उसे ऐसा कहने वाली आवाजें सुनाई दे रही हैं.

जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी शख्स ने अपनी मां को जान से मारने की कोशिश की थी. लेकिन उसके परिवार के सदस्यों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया था. पुलिस ने बताया कि अब इस संगीन मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...