13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यकिरोड़ी लाल मीणा का फोन टैप हुआ था? भजनलाल सरकार ने दिया...

किरोड़ी लाल मीणा का फोन टैप हुआ था? भजनलाल सरकार ने दिया जवाब, जूली बोले- तो मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं की

Published on

जयपुर

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को किरोड़ी लाल मीणा के फोन टैपिंग के मामले को लेकर फिर से जमकर बवाल हुआ। सदन में विपक्ष की मांग पर सरकार की तरफ से गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जवाब दिया, लेकिन जवाब से विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और इसे लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान जब गृह राज्य मंत्री ने बयान दिया कि किरोड़ी लाल मीणा का कोई फोन टैप नहीं हुआ है, तो नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि फिर सरकार को अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इसके बाद हंगामा करते हुए विपक्ष के नेताओं ने सदन से वाॅकआउट कर दिया।

सरकार ने किरोड़ी लाल मीणा का कोई फोन टैप नहीं किया: बेढम
बीते दिनों मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के सार्वजनिक रूप से बयान दिया था कि सरकार उनका फोन टैप करा रही है। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। गुरुवार को सदन में यह मुद्दा एक बार फिर भड़क गया। विपक्ष की लगातार मांग के बाद गुरुवार को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सरकार की तरफ से फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर अपना जवाब प्रस्तुत किया।

इसमें उन्होंने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा ने कुछ दिन पहले सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए हैं। विपक्ष ने इन आरोपों पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है, जबकि किरोड़ी लाल खुद ही सार्वजनिक रूप से इन आरोपों का खंडन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ‘मैं पूरी जिम्मेदारी से सदन को आश्वस्त करना चाहूंगा कि वर्तमान सरकार ने किरोड़ी लाल मीणा का फोन टैप नहीं कराया है।’

झूठे मंत्री पर क्या कार्रवाई करेंगे: जूली
फोन टैपिंग के मामले में सरकार का जवाब पेश होने के बाद विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार के इस जवाब पर असहमति जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘मैं जवाहर सिंह बेढम के बयान से संतुष्ट नहीं हूं, मैं बस यह जानना चाहता हूं कि झूठे आरोप लगाने वाले कैबिनेट मंत्री पर क्या आप कार्रवाई करेंगे, क्योंकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।’

जूली ने कहा कि ‘राइजिंग राजस्थान प्रोग्राम के समय भी कैबिनेट मंत्री ने सरकार पर आरोप लगाए थे, उस वक्त उन्होंने खुद को सीएम के शक के घेरे में होना करार दिया था। उनके अनुसार सीएम को डर था कि वह कार्यक्रम में हुडदंग करवा सकते हैं, लेकिन तब भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में मैं जानना चाहता हूं कि जब किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफा दे रखा है, तो वह क्यों मंजूर नहीं किया जा रहा है?’

हंगामा कर विपक्ष ने विधानसभा से किया वाॅकआउट
विधानसभा में बोलते हुए टीकाराम जूली ने आगे कहा कि जवाहर सिंह कह रहे हैं कि किरोड़ी लाल ने इन आरोपों का खंडन किया है, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए नोटिस के जवाब में किरोड़ी लाल मीणा ने फोन टैपिंग की बात से इनकार नहीं किया है, उन्होंने इस बात को सार्वजनिक स्थान पर कहने के लिए माफी मांगी है। मेरे पास किरोड़ी लाल मीणा के रिप्लाई की कॉपी है। इस दौरान काफी हंगामा हो गया। जूली ने यहां तक कह दिया कि अगर किरोड़ी लाल झूठ बोल रहे हैं, तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए विधानसभा का वाॅकआउट कर दिया।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...