10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्य'कोचिंग संस्थाओं पर हम दादागिरी नहीं कर सकते' जूली के सवाल पर...

‘कोचिंग संस्थाओं पर हम दादागिरी नहीं कर सकते’ जूली के सवाल पर मंत्री गजेंद्र सिंह क्यों ऐसा बोले?

Published on

जयपुर

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स के बढ़ रहे सुसाइड के मामलों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने स्टूडेंट के सुसाइड मामले को लेकर सरकार को जमकर घेरा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने इस मुुद्दे को लेकर काफी देर तक हंगामा किया। इस पर मंत्री गजेंद्र सिंह ने यहां तक कह दिया कि ‘हम किसी कोचिंग संस्थान में अधिकारियों को नहीं भेज सकते, ना ही हम कोचिंग संस्थानों में जाकर दादागिरी कर सकते हैं।’ दरअसल, विपक्ष ने सुसाइड मामले को लेकर कोचिंग संस्थानों पर सवाल उठाए थे।

कांग्रेस ने सुसाइड के मामले को लेकर सरकार को जमकर घेरा
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में कहा कि यह सुसाइड का गंभीर मामला है, लेकिन हमें इसे उठाने नहीं दिया जा रहा, यह सही नहीं है। इस दौरान पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने सरकार से सवाल किया कि जब केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत कोचिंग संस्थानों में काउंसलर्स और साइकोलॉजिस्ट अनिवार्य किए जा चुके हैं, तो प्रदेश में कितने कोचिंग संस्थानों ने इस नियम का पालन किया है? उन्होंने पूछा कि क्या सरकार ने अपने अधिकारियों को भेजकर यह जांच की कि कोचिंग संस्थानों में काउंसलर हैं या नहीं?

इस पर मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जवाब दिया कि हमारा बिल पूरी तैयारी में है। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। इसके बाद कोचिंग संस्थानों में काउंसलर और साइकोलॉजिस्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

कोचिंग सेंटर पर दादागिरी नहीं कर सकते: मंत्री
कोटा में कोचिंग स्टूडेंट के लगातार सुसाइड मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार को जमकर निशाना बनाया। इस दौरान टीकाराम जूली के आरोपों पर मंत्री गजेंद्र सिंह यहां तक बोल गए कि जब तक कोचिंग संस्थानों को लेकर बिल पास नहीं होगा, तब तक हम कोचिंग संस्थानों पर दादागिरी नहीं कर सकते और न ही किसी कोचिंग संस्थानों में अधिकारियों भेज सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस मामले को लेकर कड़े नियम लागू कर कोचिंग संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को अनिवार्य किया जाएगा।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...