10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यराजस्थान को अग्रणी बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे- मुख्यमंत्री भजनलाल...

राजस्थान को अग्रणी बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Published on

— राज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्धि राशि हस्तांतरण कार्यक्रम

जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभ्य एवं विकसित समाज सभी वर्गाें के विकास के लिए संवेदनशील रहता है। सामाजिक सुरक्षा के रूप में पेंशन जरूरतमंद को आर्थिक संबल देता है साथ ही उन्हें मुख्य धारा से जोड़े रखता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का दायरा बढ़ाने केे साथ ही पेंशन राशि में भी बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि वृद्धजन, एकल नारी, दिव्यांगजनों सहित सभी वर्गाें के उत्थान के लिए हमारी सरकार कतृसंकल्पित है तथा इनके सामाजिक सुरक्षा के आवरण को कमजोर नहीं होने देगी।

श्री शर्मा गुरूवार को झुंझुनूं में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्धि की राशि हस्तांतरण के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बटन दबाकर प्रदेश के 88 लाख से अधिक पेंशनरों के बैंक खातों में 1 हजार 37 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय की संकल्पना को आगे बढ़ाते हुए अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए संकल्पित है। हमारी सरकार मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, लघु एवं सीमांत वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना के जरिये जरूरतमंदों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है।

2 लाख 41 हजार से अधिक नए लाभार्थी पेंशन योजनाओं से जुड़े
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में राशि को 1 हजार रूपए से बढ़ाकर 1150 रूपए की है और इसमें चरणबद्ध रूप से वृद्धि की जाएगी। संकल्प पत्र के हर एक वादे को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में लगभग 88 लाख से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। हमारी सरकार ने गठन के 6 माह के अल्प समय में 2 लाख 41 हजार से अधिक नए लाभार्थियों को इन पेंशन योजनाओं से जोड़ा है। साथ ही, झुंझुनूं जिले में 2 लाख 74 हजार से अधिक लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है, जिन्हें पेंशन के रूप में हर महीने 32 करोड़ 27 लाख रुपये हस्तांतरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पेंशन योजनाओं में डिजीटलकृत प्रक्रिया अपनायी जा रही है, जिससे आज पेंशनर्स को बिना किसी परेशानी के योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो रहा है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...