7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यधनंजय मुंडे को कौन सी बीमारी हुई कि वह बोल नहीं पा...

धनंजय मुंडे को कौन सी बीमारी हुई कि वह बोल नहीं पा रहे, कैबिनेट मीटिंग से भी परहेज

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने कहा कि उन्हें ‘बेल्स पाल्सी’ नामक बीमारी है। इससे उनकी बोलने की क्षमता प्रभावित हुई है। दरअसल ‘बेल्स पाल्सी’ ऐसी बीमारी है जो चेहरे की मांसपेशियों में कमजोरी का कारण बनती है। मुंडे ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि फिलहाल मैं दो मिनट भी ठीक से बोल नहीं पा रहा हूं। इसकी वजह से मैं मंत्रिमंडल की बैठक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पा रहा हूं।

बीमारी से जल्द उबरने की उम्मीद
एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को भरोसा दिलाया कि वह अपनी बीमारी से उबरने और जल्द से जल्द सार्वजनिक सेवा में लौटने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मंत्री ने करीब 15 दिन पहले आंखों की सर्जरी करवाई थी और उन्हें तेज रोशनी, धूल और धूप से बचने की सलाह दी गई थी।

क्यों चर्चा में धनंजय मुंडे
पिछले साल नौ दिसंबर को बीड के मसाजोग में सरपंच संतोष देशमुख के अपहरण और हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी के बाद से वह विपक्ष और सत्तारूढ़ ‘महायुति’ के कुछ सहयोगियों के निशाने पर हैं। मुंडे ने कहा है कि उनका सरपंच मामले से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कृषि मंत्री रहते हुए अनियमितताओं के आरोपों का भी खंडन किया है।

क्या है बेल्स पाल्सी?
बेल्स पाल्सी के बारे में शायद ही ज्यादातर लोग जानते हों। बेल्स पाल्सी को फेशियल पाल्सी और आम बोलचाल की भाषा में ‘चेहरे का लकवा’ भी कहते हैं। यह एक ऐसी स्थिति है, जब अचानक से चेहरे की एक तरफ की मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं और इनमें लकवा मार जाता है। इसमें व्यक्ति के चेहरे का एक हिस्सा हिलता नहीं है। प्रभावित हुए हिस्से पर मुस्कुराने या अपनी आंखें बंद करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मांसपेशियों में आई कमजोरी लार, आंसू उत्पादन और स्वाद की भावना को भी प्रभावित कर सकती है। इसका कारण चेहरे की मांसपेशियों को नियंत्रित करने वाली तंत्रिका में सूजन को माना गया है।

कितने समय में ठीक होते हैं लोग?
बहुत से लोग इसे स्ट्रोक मान बैठते हैं, लेकिन अगर कमजोरी या लकवा केवल चेहरे को प्रभावित कर रहा है, तो यह बेल्स पाल्सी का संकेत है। 5000 में से एक व्यक्ति हर साल बेल्स पाल्सी से ग्रसित होता है। ज्यादातर मामलों में बेल्स पाल्सी अस्थाई होती है। लगभग 6 महीनों के भीतर पूरी तरह से ठीक होने के साथ लक्षणों में आमतौर पर कुछ हफ्तों के भीतर ही सुधार होना शुरू हो जाता है। हालांकि बेल्स पाल्सी किसी भी उम्र में हो सकती है, फिर भी यह स्थिति 16 से 60 वर्ष के लोगों में होना ज्यादा आम है। यह समस्या चिंताजनक है, लेकिन ज्यादतर लोग पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं।

क्यों होती है यह बीमारी?
दरअसल बेल्स पाल्सी तब होती है जब सांतवी कपाल तंत्रिका सूज जाती है, जिससे चेहरे पर कमजोरी का अहसस होता है। यदि चेहरे की नस में सूजन आ गई है , तो यह चीकबोन्स पर आकर दब जाएगी। यह तंत्रिका की प्रोटेक्टिव कवरिंग को नुकसान पहुंचाती है। यदि यह कवरिंग डैमज हो जाए, तो मास्तिष्क से चेहरे की मांसपेशियों तक जाने वाले संकेत ठीक से संचरित नहीं हो सकते। जिससे चेहरे की मांसपेशियों में लकवा मार जाता है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...