27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में क्या चल रहा है? फडणवीस से मिलने के बाद उद्धव...

महाराष्ट्र में क्या चल रहा है? फडणवीस से मिलने के बाद उद्धव ठाकरे पर अब शिंदे भी नरम, नहीं बढ़ाएंगे मुश्किल

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों महायुति की प्रचंड जीत के बाद शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे नागपुर में सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलकर सभी को चौंका दिया था। दोनों नेताओं के बीच 15 मिनट तक बातचीत भी हुई थी। इससे सियासत गरमा गई थी। उद्धव ठाकरे शिवसेना के दो फाड़ होने के बाद औपचारिक तौर पर पहली बार फडणवीस से मिले थे। अब चुनावों के बाद डिप्टी सीएम बने एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे पर नरम हुए हैं। एकनाथ शिंदे ने 2022 से पहले का फंड उद्धव ठाकरे काे लौटाने का फैसला किया है।

उद्धव ठाकरे को बड़ी राहत
शिवसेना में दो फाड़ होने के बाद शिवसेना और चुनाव चिन्ह एकनाथ शिंदे को मिल गए थे। उद्धव ठाकरे को नई पार्टी बनानी पड़ी थी। उन्होंने अपने नई पार्टी का नाम शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) रखा था। शिंदे ने राजनीतिक कड़वाहट को भुलाकर नई मिसाल कायम करने का फैसला किया है। टीवी चैनल आज तक के अनुसार शिंदे उद्धव ठाकरे को शिवसेना के खाते में 2022 से पहले की रकम लौटाने का राजी हो गए हैं। शिंदे के इस फैसले पर अभी उद्धव गुट से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जब शिवसेना में बगावत हुई थी तो 40 विधायक शिंदे के साथ चले गए थे। इसके बाद उद्धव ठाकरे को सीएम की कुर्सी भी छोड़नी पड़ी थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है शिंदे ने इस फैसले की जानकारी उद्धव ठाकरे को दे दी है। ऐसा माना जा रहा है कि आर्थिक संकट से जूझ रहे उद्धव ठाकरे को इससे राहत मिलेगी।

पहली बार शिंदे का नरम रुख
महाराष्ट्र में शिवसेना के टूटने और शिंदे और उद्धव के अलग होने के बाद पहली बार मतभेद कम करने वाला फैसला सामने आया है। शिवसेना के दो फाड़ होने के बाद शिंदे ने पार्टी और चुनाव चिह्न पर दावा किया। चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे के दावे को स्वीकार कर लिया और एकनाथ शिंदे को शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह दे दिया था। वहीं एकनाथ शिंदे ने कहा था कि वह शिवसेना की संपत्ति और बैंक में मौजूद पैसों पर दावा नहीं करेंगे। इसके मुताबिक, एकनाथ शिंदे ने 2022 से पहले शिवसेना के बैंक खाते में आए पैसे को शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे को देने का फैसला किया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 57 और उद्धव ठाकरे की पार्टी को 20 सीटें मिली हैं।

Latest articles

हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरी गाज

हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त प्रशासनिक...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दादाजी धाम में निःशुल्क योग शिविर, हृदय स्वास्थ्य पर होगा विशेष मार्गदर्शन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

चार दिन बाद मथुरा में मिला लापता मासूम अंश, भोपाल पुलिस की छह टीमों ने किया सुरक्षित बरामद

भोपाल। राजधानी के ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी से चार दिन पहले लापता...

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

More like this

हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरी गाज

हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त प्रशासनिक...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...