4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यवक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ...

वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के पास क्या है रास्ता?

Published on

लखनऊ:

वक्फ संसोधन विधेयक को लोकसभा में पेश कर दिया गया है। इसको लेकर विपक्षी दलों के साथ ही मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी मोर्चा खोल रखा है। वहीं अगर ये विधेयक लोकसभा में पास हो जाता है तो ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है। लखनऊ ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि लोकसभा में वक्फ संसोधन बिल पेश किया गया है, इससे बड़ी मायूसी हुई है। क्योंकि जितना भी संशोधन किया गया है वो वक्फ के लिए लाभदायक नहीं, बल्कि नुकसानदेह है। उन्होंने कहा कि अगर बिल लोकसभा और राज्यसभा से पास हो जाता है तो भी हमारे लिए कोर्ट का दरवाजा खुला है। हमें पूरी उम्मीद है कि कोर्ट से हमें इंसाफ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्योंकि उनमें से कई कानून संविधान की धारा 14, 25, 26 और 29 के खिलाफ है।

मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि AIMPLB के साथ ही अन्य संस्थाओं ने जो सुझाव जेपीसी के सामने रखे थे उनको इस बिल में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वक्फ काउंसिल और बोर्ड में 4 गैर मुस्लिम सदस्यों को शमिल करने की बात कही गई है। जबकि किसी भी दूसरे धार्मिक ट्रस्ट और संस्थाओं में कानूनी तौर पर दूसरे धर्म का व्यक्त्ति शामिल नहीं हो सकता है। यह अपने आप में बड़ी नाइंसाफी है।

मौलाना ने कहा कि 90% से ज्यादा वक्फ मस्जिदों, कब्रिस्तानों और दरगाहों की शक्ल में है। इसके बावजूद भी ये कहना कि धार्मिक मामला नहीं है, ये अपने आप में एक अचम्भे की बात है। वक्फ बिलइस्तिमाल के खत्म किये जाने से बहुत सी वक्फ सम्पत्तियों को नुकसान पहुंच सकता है।

मौलाना ने कहा कि जो बिल पेश किया गया है, इसमें इस फलास को शामिल करना कि किसी भी नौमुस्लिम को यह साबित करना कि वह 5 साल से मुसलमान है, तब ही वह प्राप्रर्टी वक्फ कर सकता है। यह देश के संविधान की धारा 26 के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड में सदस्यों का चयन सरकार करेगी जबकि अभी तक इलेक्शन के माध्यम से सदस्यों को चयनित किया जाता था।

एक सेक्युलर देश में एक सेक्युलर तरीके से बनाये जाने वाले लोग नामजद बोर्ड की शक्ल दी जा रही है, जो कि अपने आप में गैरसंविधानिक कार्य है। उन्होंने कहा कि इस बिल में बोर्ड में औरतों को शामिल करने की बात की गई है जबकि मौजूदा वक्फ एक्ट में पहले से ही औरतों को शामिल करने की बात कही गई है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...