12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यमोबाइल में नीतीश कुमार का पुराना भाषण दिखाकर क्या बताते दिखे श्रवण...

मोबाइल में नीतीश कुमार का पुराना भाषण दिखाकर क्या बताते दिखे श्रवण कुमार, केंद्र सरकार को भी खूब सराहा

Published on

नालंदा

देश में आज़ादी के बाद पहली बार होने जा रही जाति आधारित जनगणना को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज़ हो गई है। इस फैसले का स्वागत करते हुए बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक और स्वागत योग्य निर्णय बताया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, ‘प्रधानमंत्री का यह फैसला देश के गरीब और वंचित तबकों के हित में है। इससे सामाजिक न्याय की दिशा में ठोस पहल होगी।’

मंत्री ने कहा कि जाति आधारित जनगणना की मांग कोई नई नहीं है। इसकी नींव बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रखी। नीतीश जी ने उस वक्त से इस मुद्दे को लगातार उठाया। 1994 में लोकसभा में भी उन्होंने इसे बड़ी मजबूती से रखा था, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।उन्होंने बताया कि बताया कि नीतीश कुमार ने किस प्रकार जातीय जनगणना के सवाल को पहले उठाया था। उन्होंने कहा कि यह केवल जनगणना नहीं, बल्कि समाज के हाशिये पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने भी इस मुद्दे को बार-बार राष्ट्रीय मंच पर उठाया है। मंत्री ने कहा, ‘आप सोच सकते हैं कि हमारी दृष्टि कहां थी। हमारी दृष्टि हमेशा जातीय जनगणना के ऊपर थी।’जातीय जनगणना को लेकर अन्य राजनीतिक दलों से भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिससे साफ है कि आने वाले समय में यह मुद्दा देश की राजनीति में अहम स्थान लेने जा रहा है।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...