7.5 C
London
Sunday, February 8, 2026
Homeराज्यऐसी कौन सी चूक थी जिसके कारण यह घटना हुई? पहलगाम हमले...

ऐसी कौन सी चूक थी जिसके कारण यह घटना हुई? पहलगाम हमले पर खरगे का PM मोदी पर डायरेक्ट अटैक

Published on

बेंगलुरु/हुबली

पहलगाम हमले के 10 दिन पूरे होने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को हुबली में पीएम नरेंद्र मोदी को सीधे निशाने पर लिया। खरगे ने कहा कि पहलगाम की घटना पर संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए। ऐसी कौन सी चूक थी जिसके कारण यह घटना हुई? सुरक्षा में चूक के लिए कौन जिम्मेदार है? इस पर चर्चा होनी चाहिए कि तीन स्तरीय सुरक्षा के बावजूद यह घटना कैसे हुई। सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, लेकिन प्रधानमंत्री उसमें शामिल नहीं हुए। तो प्रधानमंत्री मोदी बैठक में आने के बजाय बिहार जाकर भाषण कैसे दे सकते हैं? जब देश की अखंडता की बात आती है तो हम सभी को एकजुट होना चाहिए। हमारे लिए देश पहले है, बाकी सब बाद में। खरगे के साथ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी सरकार ने संसद का सत्र बुलाने की मांग कर चुके हैं।

पीएम मोदी ने दी है खुली छूट
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद सत्र बुलाने की मांग को फिर से दोहराया है। तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार की तरफ से सेना को आतंकी हमले के जवाब में कार्रवाई के लिए पीएम मोदी ने खुली छूट दी है। कांग्रेस द्वारा संसद सत्र बुलाने की मांग पर अभी तक सरकार की प्रतिक्रिया नहीं आई है। एक दिन पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुए कैबिनेट बैठक में जाति जनगणना का फैसला लिया गया था। जिसका कांग्रेस ने स्वागत करते हुए इसे राहुल गांधी की मांग के परिणाम बताया था। केंद्र सरकार की तरफ से पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े कदम उठाए गए हैं। इनमें सिंधु जल समझौता रद्द करने और भारतीय एयरस्पेस को पाकिस्तान के लिए बंद करने के बड़े फैसले शामिल हैं। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने को कहा गया है। इसके बाद शार्ट टर्म वीजा पर आए तमाम पाकिस्तानी वापस लौट रहे हैं।

खरगे ने पहलगाम पर किए सवाल
खरगे ने पहलगाम हमले के मुद्दे पर हुबली कड़े सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि 26 निर्दोषों की हत्या के लिए जिम्मेदार कौन है? क्या खुफिया एजेंसियों से चूक हुई? क्या सीमा सुरक्षा बल लापरवाह था या स्थानीय पुलिस? खरगे ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर भी तीखा हमला बोला। पीयूष गोयल ने कहा था कि जब तक देश के 140 करोड़ लोग देशभक्ति को धर्म नहीं मानेंगे, तब तक ऐसे हमले होते रहेंगे। इस पर खरगे ने पूछा कि क्या आप कहना चाहते हैं कि 140 करोड़ लोग देशभक्त नहीं हैं? क्या सिर्फ बीजेपी ही देशभक्त है?

Latest articles

निशातपुरा में कैटरिंग कारोबारी से लूट

भोपाल राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ देर रात...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

भोपाल महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

More like this

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...

2.27 लाख लॉजिकल डिस्पेंसी वाले मतदाताओं की सुनवाई

भोपाल राजधानी भोपाल में मतदाता सूची में नाम, उम्र, पिता-पति के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों...