13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यजब रेखा गुप्ता CM पद की शपथ ले रहीं थी, तब सिसोदिया...

जब रेखा गुप्ता CM पद की शपथ ले रहीं थी, तब सिसोदिया को पंजाब का शिक्षा मंत्री बनाने की किसने की डिमांड?

Published on

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और अपना कार्यभार ग्रहण किया। उधर, आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के शिक्षामंत्री रहे मनीष सिसोदिया पंजाब दौरे पर हैं। पंजाब में सिसोदिया स्कूलों का दौरा कर रहे हैं। इस पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने गुरुवार को मनीष सिसोदिया के स्कूली दौरे का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पंजाब अपनी सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेगा।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली में नकारे जाने के बाद सिसोदिया पंजाब के स्कूलों का दौरा कर रहे हैं, जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। हम इस स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। सिसोदिया को पंजाब के कामकाज में किसी भी प्रकार से हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। सिसोदिया एक सहकर्मी होने के नाते अपनी राय दे सकते हैं। वो नीतियों को देख सकते हैं। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन, जिस तरह से उन्होंने पंजाब के स्कूलों का दौरा किया, वो बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

मनीष सिसोदिया को पंजाब का शिक्षा मंत्री बनाएं
उन्होंने कहा कि अगर आप (सिसोदिया) पंजाब के मंत्रियों की जगह पर खुद ही स्कूलों का दौरा करेंगे, तो मेरा सीधा-सा सवाल है कि ऐसी स्थिति में पंजाब के मंत्रियों का क्या महत्व रह जाएगा? इससे पंजाब के लोग और ज्यादा आक्रोशित हो जाएंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि हरजोत बैंस से इस्तीफा लिया जाए और मनीष सिसोदिया को पंजाब का शिक्षा मंत्री बना दिया जाए। इस तरह की स्थिति से पंजाब के लोग आक्रोशित हो सकते हैं। यह एक मंत्री के लिए सही नहीं है कि वे अपनी जिम्मेदारी से बाहर जाकर दौरे करें।

सिसोदिया ने मंगलवार को पंजाब के स्कूलों का निरीक्षण किया
उन्होंने मनीष सिसोदिया से यह अपील भी की कि वे अपने सहकर्मी को सलाह दे सकते हैं, लेकिन चुने हुए मंत्री की जगह दौरा करना ठीक नहीं है। दरअसल मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को पंजाब के स्कूलों का निरीक्षण किया था। पंजाब डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने सिसोदिया के इस दौरे का विरोध किया और इसे राज्य के मामलों में हस्तक्षेप बताया था। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के साथ सिसोदिया ने तरनतारन में स्कूल ऑफ एमिनेंस का निरीक्षण किया था।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...