4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यएंबुलेंस आई तो रोक दी लड़ाई... फिर चलने लगे लात-घूंसे, सोशल मीडिया...

एंबुलेंस आई तो रोक दी लड़ाई… फिर चलने लगे लात-घूंसे, सोशल मीडिया पर वायरल हुई केरल की स्ट्रीट फाइट

Published on

तिरुवनंतपुरम

केरल पुलिस ने एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कार चालक पर जहां ढ़ाई लाख रुपये पर जुर्माना लगाते हुए ड्राइविंग लाइसेंस वापस ले लिया। तोव हीं दूसरी ओर केरल में एक सहकारी बैंक चुनाव को लेकर कांग्रेस और सीपीआईएम समर्थकों के बीच तीखी झड़प के दौरान एक विचित्र लेकिन मज़ेदार घटना घटी। भयंकर झगड़े के बीच दोनों समूह ने अचानक एक एम्बुलेंस को जाने देने के लिए रुक गए। एंबुलेंस के निकल जाने के बाद फिर से हाथापाई शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर यह असामान्य घटना वायरल हो गई है। इसमें अराजकता और शिष्टाचार को लेकर रोचक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

एंबुलेंस आते ही रुकती है मारपीट
दो गुटों के बीच लड़ाई और मारपीट के बीच एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए लड़ाई राेकने का यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं कि केरल की कहानी-कांग्रेस और सीपीआईएम समर्थक आपस में भिड़ रहे थे और तभी एक एम्बुलेंस आ गई। उन्होंने एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपनी लड़ाई रोक दी और फिर से लड़ाई शुरू कर दी। पहले नागरिक भावना, बाद में लड़ाई।

क्यों भिड़े थे दोनों ग्रुप?
सिद्वार्थ नाम एक यूजर्स ने एक्स पर लिखा है कि आज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस विद्रोहियों (CPIM द्वारा समर्थित) के बीच सहकारी बैंक चुनाव को लेकर मेरे घर के पास मुख्य सड़क पर झड़प हो गई। अचानक, एक एम्बुलेंस आती है। इसके बाद दोनों पक्ष तुरंत लड़ाई रोक देते हैं, उसे जाने के लिए रास्ता देते हैं-फिर फिर से लड़ाई शुरू हो जाती है। केरल की असली कहानी। कुछ यूजर्स ने लिखा है कि केरल के इस मज़ेदार दृश्य को देखें, जहां राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता अप्रत्याशित हास्य से मिली।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...