8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यगाड़ी में बैठाकर पुलिस ले जाने लगी संभल जामा मस्जिद सदर को,...

गाड़ी में बैठाकर पुलिस ले जाने लगी संभल जामा मस्जिद सदर को, तो लोगों ने किया प्रदर्शन, काफी दूर तक पीछा किया

Published on

संभल:

उत्तर प्रदेश के संभल में बीते वर्ष 24 नंवबर को हुई हिंसा के मामले में शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को एसआईटी टीम ने पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया है। इस दौरान जफर अली को पुलिस जब अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जा रही थी, तभी अपने आपको अधिवक्ता बताते हुए कुछ लोगों ने प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं, नारेबाजी करते हुए उक्त लोगों ने पुलिस की गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ते नजर आए।

दरअसल, शाही जामा मस्जिद के सदर प्रमुख जफर अली को पूछताछ के लिए संभल थाने बुलाया गया था। पूछताछ के बाद एसआईटी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। इसके बाद शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को न्यायालय ले जाया जाया गया। जहां उनकी पेशी होगी।

बताते हैं कि एसआईटी ने काफी देर तक उनसे पहले पूछताछ की और फिर उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। संभल हिंसा में शाही जामा मस्जिद कमेटी के सदर अधिवक्ता जफर अली पर भीड़ भड़काने के सबूत मिले हैं। वहीं, पुलिस के अनुसार, जफर अली को ही 19 नवंबर को सर्वें होना है, इसकी जानकारी केवल जफर अली को दी गई थी। इसी दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। जब सर्वें प्रक्रिया शुरू की की गई, तभी हिंसा की शुरुआत हो गई।

संभल हिंसा को लेकर न्यायिक आयोग की टीम दो दिनों के लिए संभल आई थीं। पहले दिन 29 और दूसरे दिन 15 बयान दर्ज किए गए। पूरे मामले में संभल डीएम, एडीएम और एसडीएम के भी बयान दर्ज हुए।संभल हिंसा के प्रकरण में पुलिस ने 124 आरोपियों के खिलाफ कुल 1200 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी, जिसमें 2750 दंगाइयों को आरोपी बनाया गया था।

फिलहाल रविवार को एसआईटी टीम ने संभल शाही जामा मस्जिद कमेटी के सदर को गिरफ्तार किया है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी के दौरान जैसे ही पुलिस उन्हें कोर्ट ले जाने के लिए गाड़ी में बैठाकर निकली, तभी कुछ लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस की गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ते हुए जमकर नारेबाजी की। वहीं, इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...