9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यछत फूटी तो धड़ाम से कमरे में जा गिरे... दो परिवारों की...

छत फूटी तो धड़ाम से कमरे में जा गिरे… दो परिवारों की लड़ाई में तीसरे का हो गया नुकसान, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी!

Published on

भिवंडी (महाराष्ट्र),

भिवंडी शहर में दो परिवारों के बीच मोबाइल फोन पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया. इस घटना में दोनों पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज हुई, जो धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि परिवार के लोग आपस में भिड़ गए और छत की चद्दर तोड़ते हुए नीचे गिर पड़े. गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ.

भिवंडी स्थित दीवान शाह इलाके के देवनगर का यह मामला है. यहां मोइनुद्दीन नसरुद्दीन शेख और नूरुद्दीन इमामुद्दीन शेख के परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया. मामला इतना बढ़ा कि बहस के बाद दोनों परिवारों की महिला और पुरुषों में हाथापाई हो गई. इसी दौरान तीसरे शख्स की चद्दर की छत टूट गई और लड़ते हुए महिला-पुरुष नीचे जा गिरे. दोनों परिवारों ने मिलकर इस नुकसान की भरपाई की है. हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार, मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है और इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

चश्मदीदों का कहना है कि यह विवाद मामूली बात से शुरू हुआ था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के कारण यह गंभीर रूप ले लिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है. इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...