11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्य'वह कहां गायब हैं?', फारूक अब्दुल्ला ने कांग्रेस के PM मोदी पर...

‘वह कहां गायब हैं?’, फारूक अब्दुल्ला ने कांग्रेस के PM मोदी पर कांग्रेस के ‘गायब’ पोस्ट को किया खारिज , पाक को यूं ललकारा

Published on

जम्मू

नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कांग्रेस के इस आरोप को खारिज कर दिया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘गायब’ हैं। दरअसल कांग्रेस की ओर से पीएम मोदी का नाम लिए बिना एक्स पर पोस्ट की गई तस्वीर में उनका एक पुराना फोटो दिखाया गया है, जिसमें उनका शरीर गायब है और उनके कपड़े आउटलाइन बना रहे हैं। तस्वीर में सबसे ऊपर ‘गायब’ लिखा हुआ है और हिंदी में कैप्शन है, जिम्मेदारी के समय-गायब। हालांकि बाद में कांग्रेस ने इस पोस्ट को आलोचना के बाद हटा दिया।

पाकिस्तान की न्यूक्लियर हमले की धमकी पर क्या बोले?
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना पूरा समर्थन दिया है। उसके बाद हमसे सवाल नहीं किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री को जो भी काम करना है, वह करना चाहिए। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तरफ से न्यूक्लियर हमले की धमकी देने के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमारे पास भी न्यूक्लियर पावर है, उनसे पहले है। मुझे वाजपेयी जी का याद आता है, जब मैं पोखरण उनके साथ गया था, तो उन्होंने कहा था कि हम कभी भी इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे।

हम पहले नहीं करेंगे इस्तेमाल-फारूक
उन्होंने कहा कि जब तक कोई और हम पर पहला हमला नहीं करेगा। हिंदुस्तान ने कभी भी पहले आक्रमण नहीं किया है। हमेशा वहीं से हुआ है और हमने उसका जवाब दिया है। आज भी हम इसका इस्तेमाल पहले नहीं करेंगे, लेकिन अगर वे इसका इस्तेमाल करते हैं, तो हमारे पास भी यह है। भगवान करे कि ऐसी बात न आए।

‘हमें आतंकवाद कबूल नहीं’
जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद से जूझने के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, हमने बार-बार कहा है कि हमें आतंकवाद कबूल नहीं है। आतंकवाद उन्हें भी खत्म कर रहा है और हमें भी। अब समय आ गया है कि उन्हें इस पर समझना चाहिए। जब मुंबई पर हमला हुआ तो साबित हुआ कि यह पाकिस्तान प्रायोजित था। पठानकोट, उरी में हमला हुआ, जिसके पीछे उनका हाथ था। कारगिल के समय मैं मुख्यमंत्री था, जब वो हारने लगे तो यूएसए प्रेसिडेंट के पास गए और दो दिन का समय मांगा कि वो अपना सामान निकाल सकें। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि अगर वो दोस्ती चाहते हैं, तो ऐसी चीजें नहीं चलेंगी। आतंकवाद को खत्म करना पड़ेगा। वहीं अगर दुश्मनी में रहना चाहते हैं तो हम भी तैयार हैं।

‘पाकिस्तान ने मानवता की हत्या की’
अब्दुल्ला से पूछा गया था कि कुछ लोग कह रहे हैं कि पाकिस्तान के साथ युद्ध के बजाय बातचीत के जरिये मुद्दों को सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत 2019 के बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक की तरह नहीं, बल्कि ऐसी प्रतिक्रिया चाहता है ताकि जम्मू-कश्मीर की धरती पर ऐसा कुछ फिर कभी न हो। उन्होंने कहा कि हम (आतंकी हमले में) लोगों की कीमती जान जाने से बहुत दुखी हैं। यह अफसोस की बात है कि हमारा पड़ोसी (पाकिस्तान) अब भी यह नहीं समझ पाया है कि उसने मानवता की हत्या की है। अगर उन्हें लगता है कि हम उनका साथ देंगे, तो उन्हें इस भ्रामक धारणा से बाहर निकलने की जरूरत है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...