12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यअयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर समाजवादी पार्टी-कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवार कौन?...

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर समाजवादी पार्टी-कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवार कौन? किसकी होगी जीत

Published on

लखनऊ/अयोध्या:

उत्तर प्रदेश में मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 5 फरवरी को वोटिंग और 8 फरवरी को नतीजे आ जाएंगे। उधर चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद बीजेपी और सपा ने अपनी तैयारियों को ओर धार देना शुरू कर दिया है। सपा ने अजित प्रसाद को उम्मीदवार बना दिया है। वहीं कांग्रेस और बीजेपी ने भी उम्मीदवारों को लेकर बयान दिया है।

जानकारी के मुताबिक 17 जनवरी से पहले बीजेपी मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा है कि वह यूपी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। यानि मिल्कीपुर सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। सपा ने सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को इस सीट से पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिया था।

मिल्कीपुर सीट पर 5 फरवरी को वोटिंग
दरअसल बीते लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यूपी में काफी सीटों का नुकसान हुआ था। बीजेपी फैजाबाद सीट भी हार गई थी। इसके बाद से बीजेपी की रणनीति पर लगातार सवाल उठाते हैं। हालांकि हाल ही में 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने 7 सीट जीत ली थी। मिल्कीपुर सीट का मामला कोर्ट में होने के नाते इस सीट पर चुनाव नहीं हो पाया था।

मंगलवार को चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ ही अयोध्या की मिल्कीपुर में होने वाले उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। वहीं सपा और बीजेपी में बैठकों का दौर जारी है। सीएम योगी खुद कई बार अयोध्या का दौरा कर चुके हैं। साथ ही राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह समेत 6 मंत्रियों को मिल्कीपुर की जिम्मेदारी सौंपी है।

बीजेपी ने किया जीत का दावा
योगी सरकार में मंत्री मयंकेश्वर सिंह ने बताया कि हम लोगों की तैयारी पूरी है। बूथ लेवल पर बैठक हो चुकी है और सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है। हम लोग मिल्कीपुर उपचुनाव बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। मंत्री ने कहा कि अयोध्या का जिस तरह से स्वरूप है, सीएम योगी ने अयोध्या को सजाया और संवारा है। वो सब कुछ काम आएगा। मिल्कीपुर की जनता भी पूरी तरह से बीजेपी के साथ है।

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के कुप्रचार की वजह से फैजाबाद सीट के नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आए थे। लेकिन अब फिर माहौल पूरी तरह से बीजेपी के पक्ष में है, हाल ही में हुए 9 सीट पर उपचुनाव में इसका असर भी देखने को मिला है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...